1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण संग काम करने को लेकर बेहद उत्साहित है ये डायरेक्टर

दीपिका पादुकोण संग काम करने को लेकर बेहद उत्साहित है ये डायरेक्टर

 Published : Jan 10, 2018 03:46 pm IST,  Updated : Jan 10, 2018 03:46 pm IST

दीपिका पादुकोण ने न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी का जादू चलाया है। आज वह उस मुकाम पर जा पहुंची हैं, जहां इंडस्ट्री में लगभग हर हस्ती उनके साथ काम करना चाहती हैं। हाल ही में फिल्मकार...

Deepika - India TV Hindi
Deepika

मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी का जादू चलाया है। आज वह उस मुकाम पर जा पहुंची हैं, जहां इंडस्ट्री में लगभग हर हस्ती उनके साथ काम करना चाहती हैं। हाल ही में फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने कहा है कि वह उनके साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि विशाल जल्द ही अपनी आगामी फिल्म में इरफान खान और दीपिका पादुकोण को निर्देशित करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि वह अभिनेत्री के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि वह उनका काम पसंद करते हैं। हालांकि फिलहाल इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है।

पहले इसे विशाल के सहायक निर्देशक हनी त्रेहान निर्देशित करने वाले थे। फिल्म के बारे में विशाल ने यहां कहा, "मैंने फिल्म की पटकथा एक-दो साल पहले लिखी थी, लेकिन इसे अब मैं निर्देशित कर रहा हूं। मैं दीपिका के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं क्योंकि मैं उनका काम पसंद करता हूं।" उन्होंने कहा, "वह एक खूबसूरत अभिनेत्री हैं और मुझे लगता है कि कैमरा उन्हें पसंद करता है।" वह इरफान के साथ काम करने को लेकर भी उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा, "लंबे अर्से बाद मैं इरफान की बतौर मुख्य नायक वाली फिल्म कर रहा हूं। 'मकबूल' के बाद मैंने उनके साथ 'सात खून माफ ' और 'हैदर' में काम किया था, जिसमें उन्होंने छोटी भूमिकाएं निभाई थीं, इसलिए मैं वास्तव में उत्साहित हूं कि मुझे इरफान के साथ फिल्म में विस्तार से काम करने का मौका मिल रहा है।" विशाल ने मंगलवार को अपने करीबी मित्र के. के. मेनन की आगामी फिल्म 'वोदका डायरीज' के गीत 'सखी री' के लांच के मौके पर मीडिया से यह बातें कीं।

गौरतलब है कि दीपिका इन दिनों संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी आगामी विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर विशाल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि यह फिल्म रिलीज होने जा रही है और यह उचित रूप से रिलीज हो रही है। उन्होंने कहा कि जैसा कि उन्होंने पढ़ा है कि यह राजस्थान में नहीं रिलीज हो रही है, तो इस बात को लेकर उन्हें दुख है। बता दें कि यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन