1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Tubelight Trailer: एक बार फिर भोले-भाले अंदाज में नजर आए सलमान खान

Tubelight Trailer: एक बार फिर भोले-भाले अंदाज में नजर आए सलमान खान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 25, 2017 09:04 pm IST,  Updated : May 26, 2017 02:48 pm IST

कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ (Tubelight) का ट्रेलर आज गुरुवार को YouTube पर लॉन्च कर दिया गया है।

Tubelight Trailer- India TV Hindi
Tubelight Trailer

Salman Tubelight Trailer :  कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ (Tubelight) का ट्रेलर आज गुरुवार को YouTube पर लॉन्च कर दिया गया है। ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ के बाद सलमान खान और फिल्म निर्देशक कबीर खान तीसरी बार एक साथ फिल्म ‘Tubelight’ में साथ आ रहे हैं।​ कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ भारत-चीन के बीच 1962 में हुए वॉर के बैकग्राउंड पर आधारित है। फिल्म निर्देशक कबीर खान के अनुसार जो लोग भी सलमान खान को एक लिमिटेड कलाकार के रूप में पुकारते हैं, उनकी सोच को फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ बदल देगी। इस फिल्म में सलमान और सोहेल खान ने रील लाइफ में भी भाई का किरदार निभाया है और फिल्म के कई सीन ऐसे हैं जो बेहद इमोशनल है।

 

बजरंगी-भाईजान की याद दिलाता है सलमान का अभिनय
फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में सलमान खान जगतपुर के लक्ष्‍मण सिंह बिष्‍ट के रोल में हैं जिनको लोग प्‍यार से ‘ट्यूबलाइट’ भी कहते हैं। लक्ष्‍मण सिंह का एक भाई भी है भरत, जिसको अपने भाई पर पूरा यकीन है कि वह किसी से भी कम नहीं है। लेकिन फिल्म में एक ऐसा टर्न आता है जब भारत-चीन वॉर के दौरान भरत अपनी रेजिमेंट की तरफ से एक सैनिक के रूप में जंग लड़ने के लिए जाता है। आगे की फिल्म लक्ष्‍मण सिंह बिष्‍ट के इस यकीन पर है कि उनका भाई एक दिन जरूर वापस आएगा बस एक बार जंग खत्‍म हो जाए। ये तो ट्रेलर है लेकिन अब यह देखने वाली बात होगी की लक्ष्‍मण सिंह बिष्‍ट उर्फ ‘ट्यूबलाइट’ का यकीन आखिर कितना सच होता है। क्‍या उसका भाई भरत वापस आता है या नहीं? और यही वह बात है जिसे जानने के लिए ईद के अवसर पर रिलीज हो रही फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ देखने के लिए आप सिनेमा हॉल में जा सकते हैं। ट्रेलर देखने पर सलमान अपने अभिनय से बजरंगी भाईजान की याद दिलाते हैं, उनका मासूम अभिनय भावनात्‍मक अंदाज लिए हुए है, बहुत लंबे समय बाद दो भाईयों की कहानी पर एक जबरदस्‍त फिल्म हमें देखने को मिल सकती है।

गौरतलब है कि कबीर खान के निर्देशन में जब-जब सलमान खान ईद के अवसर पर बॉक्स ऑफिस ऑफिस पर फिल्म लेकर आए हैं, फिल्म को बेहद जबर्दस्त सफलता मिली है और फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन