1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान को गुजरे 1 महीना पूरा होने पर पत्नी सुतापा ने शेयर किया इमोशनल नोट, लिखा- बस समय की बात है, मिलेंगे बाते करेंगे

इरफान खान को गुजरे 1 महीना पूरा होने पर पत्नी सुतापा ने शेयर किया इमोशनल नोट, लिखा- बस समय की बात है, मिलेंगे बाते करेंगे

 Published : May 30, 2020 09:17 am IST,  Updated : May 30, 2020 09:39 am IST

अभिनेता इरफान खान को गुजरे 1 महीना हो गया है। वह 29 अप्रैल को इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे।

irrfan khan- India TV Hindi
इरफान खान और सुतापा Image Source : FACEBOOK/SUTAPA SIKDAR

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान को इस दुनिया को छोड़कर गए एक महीना हो गया है। वह बीते 2 सालों से कैंसर से लड़ रहे थे। इरफान ने 29 अप्रैल को मुंबई के एक अस्तपाल में आखिरी सांस ली थी। 53 साल के इरफान खान को कोलन इंफेक्शन के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इरफान खान को गए 1 महीना होने पर पत्नी सुतापा ने इमोशनल मैसेज शेयर किया है। 

इरफान खान के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए सुतापा ने लिखा- गलत करने और सही करने के विचारों से परे एक जगह है। मैं तुम्हे वहां मिलूंगी। जब आत्मा उस घास में लेट जाती है, तो दुनिया भर में बात करने लगते हैं। सिर्फ कुछ समय की बात है.....मिलेंगे बातें करेंगे। जब तक दोबारा नहीं मिलते।

सुतापा ने दो फोटो शेयर की हैं। एक फोटो में इरफान खान घास पर धूप में लेटे हुए हैं। वहीं दूसरी फोटो में दोनों सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।

इरफान खान के बेटे बाबिल और अयान भी पिता की पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में बाबिल ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने बताया कि जब भी इरफान फार्महाउस पर जाते थे, स्कूल के बच्चे उनसे मिलने पहुंच जाते थे। बाबिल ने कैप्शन में लिखा, "मैंने सोचा कि हो सकता है। जब भी उनका फार्महाउस का समय होता था, तो ये बच्चे और स्कूल के प्रिंसिपल उनसे मिलने जरूर आते थे।"

फार्महाउस पहुंचते ही इरफान खान को घेर लेते थे स्कूल के बच्चे, बेटे बाबिल ने शेयर की थ्रोबैक फोटोज

इरफान के निधन के बाद तापा ने फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदलकर इरफान के साथ फोटो लगाई है। इस फोटो में वह इरफान को गले लगाती नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैंने खोया नहीं मैंने हर तरह से हासिल किया है।

इरफान खान के निधन के बाद पत्नी सुतापा ने शेयर की तस्वीर, लिखा- मैंने खोया नहीं मैंने हासिल किया है

नेशनल अवार्ड विनर इरफान खान बेहद शानदार एक्टर थे। वह 2018 में न्यूरोएंड्रोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हो गए थे। इस बीमारी के बारे में पता चलने के बाद वह इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। लगभग एक साल इलाज करवाने के बाद वह मुंबई वापिस आ गए थे। इरफान आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आए थे। यह फिल्म 13 मार्च को रिलीज हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन