1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत की रीमेक में काम करना सम्मानित होने जैसा: लॉरेंस

रजनीकांत की रीमेक में काम करना सम्मानित होने जैसा: लॉरेंस

 Published : Nov 05, 2016 05:24 pm IST,  Updated : Nov 05, 2016 05:24 pm IST

चेन्नई: रजनीकांत की 1982 की फिल्म 'मंदरू मुगम' के तमिल रीमेक का निर्माण कर रहे अभिनेता-फिल्मकार राघव लॉरेंस ने कहा है कि 65 वर्षीय सुपरस्टार की फिल्म के रीमेक में काम करना सम्मानित होने जैसा

अभिनेता-फिल्मकार राघव...- India TV Hindi
अभिनेता-फिल्मकार राघव लॉरेंस

चेन्नई: रजनीकांत की 1982 की फिल्म 'मंदरू मुगम' के तमिल रीमेक का निर्माण कर रहे अभिनेता-फिल्मकार राघव लॉरेंस ने कहा है कि 65 वर्षीय सुपरस्टार की फिल्म के रीमेक में काम करना सम्मानित होने जैसा है। लॉरेंस इस फिल्म में अभिनय भी कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। लॉरेंस ने कहा,"रजनीकांत सर की फिल्म के रीमेक में काम करना सम्मान की बात है। मैं 'मंदरू मुगम' के रीमेक का निर्माण करने के साथ ही इसमें अभिनय भी कर रहा हूं। मैं उनका बड़ा प्रशंसक हूं और इसका हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।"

फिल्म के कलाकारों का चयन होना बाकी है, और यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। उन्होंने कहा,"हमने अभी तक फिल्म रिलीज की तारीख तय नहीं की है। 'शिवलिंग' की रीमेक की शूटिंग पूरी होने के बाद जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने की योजना है।" 'मंदरू मुगम' के रीमेक में लॉरेंस तीन भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन