1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. युवराज, आमिर, सोहेल ने टाइगर पटौदी को श्रद्धांजलि दी

युवराज, आमिर, सोहेल ने टाइगर पटौदी को श्रद्धांजलि दी

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Mar 11, 2018 12:55 pm IST,  Updated : Mar 11, 2018 12:55 pm IST

मोहम्मद कैफ, युवराज सिंह, नेहा धूपिया, आमिर खान, सोहेल खान जैसे दिग्गज पटौदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

टाइगर पटौदी- India TV Hindi
टाइगर पटौदी

नई दिल्ली: बिशन बेदी क्रिकेट कोचिंग ट्रस्ट ने 'टाइगर पटौदी' के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां पटौदी की पत्नी शर्मिला टैगोर और उनकी बेटी सोहा अली खान उपस्थित हुईं। हालांकि, बेटे सैफ कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सके, कार्यक्रम में क्रिकेट-जगत के दिग्गजों के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सितारे उपस्थित हुए।

इसमें मोहिंदर अमरनाथ, मोहम्मद कैफ, युवराज सिंह, नेहा धूपिया, आमिर खान, सोहेल खान जैसे दिग्गज शामिल हुए।

कैफ और युवराज ने टाइगर को याद करते हुए कहा, "यह हैरान होने वाली बात नहीं है कि उन्हें टाइगर कहते हैं क्योंकि वह एक आंख से खेलते थे। हम सभी उनकी महानता के बारे में जानते हैं। यह महान बिशन बेदी द्वारा उनके लिए एक श्रद्धांजलि है। वह मेरे गुरु भी हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन