1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हम अकेले हैं तुम अकेले' में समलैंगिक बनी हैं जरीन खान, शेयर किया अनुभव

'हम अकेले हैं तुम अकेले' में समलैंगिक बनी हैं जरीन खान, शेयर किया अनुभव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 12, 2021 04:44 pm IST,  Updated : May 12, 2021 06:03 pm IST

जरीन खान ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हम अकेले हैं तुम अकेले' में एक समलैंगिक महिला की भूमिका निभाई है।

 जरीन खान- India TV Hindi
 जरीन खान Image Source : INSTAGRAM- ZAREEN KHAN

मुंबई: जरीन खान ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हम अकेले हैं तुम अकेले' में एक समलैंगिक महिला की भूमिका निभाई है। निमार्ताओं को शुरू में उन्हें इस भूमिका में लेने पर संदेह था, हालांकि अभिनेत्री का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ऐसी स्थिति का सामना किया। जरीन ने को बताया कि यह पहली बार नहीं है कि लोगों ने मुझ पर अपनी फिल्म में नॉन ग्लैमर रोल करने के लिए कास्ट करने में संदेह किया है पहले भी मेरा साथ ऐसा हो चुका है।

मुकेश खन्ना के मौत की उड़ी अफवाह, अभिनेता ने कहा-'मैं बिल्कुल ठीक हूं'

उन्होंने कहा, ''लेकिन, हां, मुझे एक ऑडिशन के लिए कहा गया था और मैं ऑडिशन देने से ज्यादा खुश हुई क्योंकि लोगों को पता होना चाहिए कि मैं इस रोल को कर पाऊंगी या नहीं। उन्हें ऑडिशन पसंद था और मैं इस फिल्म का हिस्सा बन गई। ''

 KBC 13: आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, इन 4 स्टेप्स को फॉलो कर हॉट सीट तक पहुंचने का पाएं मौका

जरीन पहली बार स्क्रीन पर संमलैंगिंग किरदार निभा रही है। क्या किरदार निभाने में कोई दिक्कत हुई?

जरीन बताती है कि यह वास्तव में मुश्किल नहीं था। बॉडी लैंग्वेज की बात करूं तो मैं हमेशा से एक टॉम बॉय की तरह रही हूं, उस विशेषता ने मुझे फिल्म में मदद की।''

अभिनेत्री को 2010 में फिल्म 'वीर' में सुपरस्टार सलमान खान द्वारा लॉन्च किया गया था। उन्होंने अपने हर रोल को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन