1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोशल मीडिया पर मज़ाक उड़ाने वालों की जरीन को नहीं है फिक्र

सोशल मीडिया पर मज़ाक उड़ाने वालों की जरीन को नहीं है फिक्र

 Published : May 30, 2016 10:34 pm IST,  Updated : May 30, 2016 10:42 pm IST

जरीन खान पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच जहां वह उनके काम को सराहा जा रहा है वहीं उन्हें नकारात्मक टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

zareen- India TV Hindi
zareen

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच जहां वह उनके काम को सराहा जा रहा है वहीं उन्हें नकारात्मक टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ रहा है। इन बातों को लेकर जरीन खान का कहना है कि उन्हें नकारात्मक टिप्पणियों से कोई फर्क नहीं पड़ता। बॉलीवुड की कई हस्तियों के बीच जरीन का हाल ही में सोशल मीडिया पर मजाक बनाया गया। सोशल मीडिया पर नकारात्मक टिप्पणियों के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर जरीन ने कहा, "नहीं कभी नहीं। मुझे इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता।"

इसे भी पढ़े:- विज्ञापन में ऐसा क्या था जो ज़रीन ने करने से कर दिया इंकार

राम गोपाल वर्मा को ज़रीन खान क्यों है इतनी पसंद, जानिए

'हेट स्टोरी 3' की अभिनेत्री जरीन इन दिनों साई कबीर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'डिवाइन लवर्स' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में पहले कंगना रनौत को लिया जा रहा था, लेकिन उनके पास डेट्स न होने की वजह से जरीन को इस फिल्म के लिए साइन कर लिया गया। खबरों की मानें तो फिल्म में वह अभिनेता इरफान खान के साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा जरीन 2006 में आई फिल्म 'अक्षर' के सीक्वल में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म के बारे में जब उनसे पूछा गया तो जरीन ने कहा, "हां मैं इसका (अक्षर 2) हिस्सा हूं। हम जून के अंत से फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।"

जरीन ने काफी वक्त पहले भी अपनी आलोचनाओं को लेकर कहा था, "मेरा वजन बहुत अधिक था और इसके लिए मुझे बहुत आलोचना सहनी पड़ी। मैं आलोचनाओं को अपने दिमाग तक नहीं लाती हूं केवल अपने काम पर ध्यान देती हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन