1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विज्ञापन में ऐसा क्या था जो ज़रीन ने करने से कर दिया इंकार

विज्ञापन में ऐसा क्या था जो ज़रीन ने करने से कर दिया इंकार

 Published : May 19, 2016 07:24 pm IST,  Updated : May 19, 2016 07:24 pm IST

जरीन खान इन दिनों राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'वीरप्पन' के गानें 'खल्लास वीरप्पन' को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही ने एक विज्ञापन में काम करने से इंकार कर दिया है।

zareen- India TV Hindi
zareen

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान इन दिनों राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'वीरप्पन' के गानें 'खल्लास वीरप्पन' को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही ने एक विज्ञापन में काम करने से इंकार कर दिया है। दरअसल जरीन खान ने वजन घटाने वाली गोलियों का प्रचार करने से इंकार करते हुए कहा कि वह उन चीजों का प्रचार नहीं करेंगी, जिन पर उन्हें खुद विश्वास नहीं है। जरीन ने कहा, "मैं उन चीजों का प्रचार नहीं कर सकती, जिन पर मुझे खुद विश्वास नहीं है। मैं हर रोज जिम में मेहनत करती हूं क्योंकि मेरा मानना है कि वजन घटाने का कोई शॉर्टकट नहीं है।"

इसे भी पढ़े:- राम गोपाल वर्मा को ज़रीन खान क्यों है इतनी पसंद, जानिए

अभिनेत्री जरीन फिल्मकार राम गोपाल वर्मा की आगामी फिल्म 'वीरप्पन' के 'खल्लास वीरप्पन' नामक गीत में नए अवतार में नजर आएंगी। वह इस गानें में जंगली अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं उन्हें वजन घटाने वाली गोलियों की कंपनी ने संपर्क किया।

उन्हें इस विज्ञापन के लिए 1 करोड़ रुपये के करीब की पेशकश की गई, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। जरीन का मानना है कि वजन कम करने का सही तरीका मेहनत है।

इसके अलावा वह साई कबीर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'डिवाइन लवर्स' में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में पहले कंगना रनौत को लिया गया था, लेकिन उनके पास वक्त न होने की वजह से वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं और यह फिल्म जरीन की झोली में जा गिरी। फिल्म में जरीन के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा पा चुके अभिनेता इरफान खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

जरीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म वीर से की थी। इस फिल्म में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ नजर आई थीं। इसके बाद वह सलमान की ही फिल्म 'रेडी' में 'कैरेक्टर ढीला' गानें पर थिरकती हुई नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन