1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मिशन मंगल' में अच्छे पति की भूमिका में दिखेंगे जीशान आयूब

'मिशन मंगल' में अच्छे पति की भूमिका में दिखेंगे जीशान आयूब

 Published : Aug 01, 2019 06:42 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 06:42 pm IST

'मिशन मंगल' 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।

जीशान आयूब- India TV Hindi
जीशान आयूब

मुंबई: अब तक पर्दे पर शाहरुख खान, आमिर खान और धनुष जैसे सितारों के दोस्त का किरदार निभाने वाले अभिनेता मोहम्मद जीशान अयूब 'मिशन मंगल' में तापसी पन्नू के पति के किरदार को निभाते नजर आएंगे। 'आर्टिकल 15' का यह अभिनेता 'मिशन मंगल' में एक छोटी भूमिका को अदा करता नजर आएगा। फिल्म में विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन और कीर्ति कुल्हारी की भूमिकाएं हैं। यह सभी साल 2013 के नवंबर में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) के मार्स आर्बिटर मिशन (मॉम) में महिला वैज्ञानिकों की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Birthday Special: प्यार में मिली बेवफाई के बाद मीना कुमारी को लगी थी शराब की लत

जीशान ने कहा, "मैं तापसी के सपोर्टिव पति के किरदार को निभा रहा हूं। यह एक स्पेशल एपीरियेन्स है जिसके लिए दो दिन की शूटिंग की जरूरत थी, लेकिन यह महत्वपूर्ण है। यह किरदार कुछ ऐसा करता है जो फिल्म और इसकी कहानी के लिए बहुत जरूरी है।"

'मिशन मंगल' 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: 'रामायण' के लिए ऋतिक रोशन ने कर दी हां, 'सीता' का रोल निभा सकती हैं दीपिका पादुकोण!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन