1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' का बॉक्स ऑफिस पर चला जादू, अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' को छोड़ा पीछे

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' का बॉक्स ऑफिस पर चला जादू, अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' को छोड़ा पीछे

 Published : Aug 12, 2022 03:16 pm IST,  Updated : Aug 12, 2022 03:16 pm IST

Laal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan: 'लाल सिंह चड्ढा' के शुरुआती कलेक्शन को देखते हुए फिल्म ने पहले ही दिन 11.5 करोड़ का सक्सेसफुल कलेक्शन अपने नाम किया है। रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर रिलीज होने के बाद ऐसा लगता है कि फिल्म को जनता का प्यार मिल रहा है।

Laal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan- India TV Hindi
Laal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan Image Source : TWITTER/ @PANKAJSAXENA84

Laal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan: लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को जहां अपनी दिल को छू लेने वाली कहानी के लिए दर्शकों का ढेरसारा प्यार मिल रहा है। वहीं पहले दिन के बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों ने भी फिल्म के लिए शानदार ओपनिंग दर्ज की है।

'लाल सिंह चड्ढा' के शुरुआती कलेक्शन को देखते हुए फिल्म ने पहले ही दिन 11.5 करोड़ का सक्सेसफुल कलेक्शन अपने नाम किया है। रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर रिलीज होने के बाद ऐसा लगता है कि फिल्म को जनता का प्यार मिल रहा है। हालांकि, ये आंकड़े सिर्फ हिंदी बाजार के हैं, दक्षिण से आंकड़े आने अभी बाकी हैं।

इतनी शानदार ओपनिंग देखने के बाद, ऐसा लगता है कि फिल्म में निश्चित रूप से आने वाले सप्ताहांत में स्वतंत्रता दिवस, पारसी नव वर्ष और जन्माष्टमी की राष्ट्रीय और उत्सव की छुट्टियों के साथ भारी भीड़ देखने को मिलेगी।

आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं। यह फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें - 

Bollywood Wrap: Aamir Khan और Akshay Kumar हुए निराश, सोशल मीडिया पर Deepika Padukone का बना मज़ाक

'Laal Singh Chaddha' Day 1 Collection: Aamir Khan की फिल्म की धीमी रही शुरुआत, जानिए पहले दिन की कमाई

'Raksha Bandhan' Day 1 Collection: Akshay Kumar की फिल्म की रफ्तार ने तोड़ी मेकर्स की उम्मीदें, पहले ही दिन ठंडी पड़ी कमाई

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन