1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Aamir Khan की फ़िल्म विरोध के बाद भी कर रही कमाल, तेज हुई एडवांस बुकिंग की रफ़्तार

Aamir Khan की फ़िल्म विरोध के बाद भी कर रही कमाल, तेज हुई एडवांस बुकिंग की रफ़्तार

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Aug 07, 2022 04:06 pm IST,  Updated : Aug 07, 2022 04:06 pm IST

बॉक्स ऑफिस पर 11 अगस्त को आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षा बंधन के बीच टक्कर देखने को मिलने वाली है।

indiatv- India TV Hindi
Aamir Khan की फ़िल्म

Highlights

  • फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली है।
  • 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए अभी तक करीब 8 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

Laal Singh Chaddha Advance Booking: आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' इस समय काफी विवाद में है। वहीं कई लोग इस फिल्म का विरोध भी कर रहे है, लेकिन इन सब के बीच 'लाल सिंह चड्ढा' की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आने लगे हैं, जो बता रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली है।

बता दें फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के लिए करीना कपूर और आमिर कड़ी मेहनत से इसका प्रमोशन भी कर रहे हैं। 11 अगस्त को 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ-साथ अक्षया कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' भी रिलीज हो रही है। दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए अभी तक करीब 8 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।वहीं बात करें फिल्म की तो 'रक्षाबंधन' की तो इस फिल्म के लिए अब तक लगभग 3 करोड़ रुपये की ही  एडवांस बुकिंग हुई है।

करण मेहरा ने पत्नी निशा रावल पर लगाया गंभीर आरोप- 'कन्यादान करने वाले भाई से है अफेयर'

लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान सरदार बने हैं और करीना उनकी सरदारनी। साउथ स्टार नागा चैतन्य भी 'लाल सिंह चड्ढा' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं फिल्म रक्षा बंधन में अक्षय कुमार के अपोजिट भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। वहीं, अक्षय कुमार की बहन का किरदार शिकारा फिल्म की एक्ट्रेस सादिया खतीब, सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना और स्मृति श्रीकांत निभा रही हैं।

विवादों में है 'लाल सिंह चड्ढा'

'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होने से पहले विवादों में घिरी हुई है। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड कर रहा था। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। वहीं दर्शकों के इस बॉयकॉट वाले रिऐक्शन से आमिर खान काफी दुखी थे। लोगों के प्रतिक्रियां के बाद आमिर खान ने लोगों से रिक्वेस्ट की थी कि उनकी फिल्म का बॉयकॉट न करें। 

Boycott Laal Singh Chaddha के बीच करीना कपूर खान का बयान वायरल- ''मैं नहीं देखूंगी फिल्म''

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन