1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टर अरुण वर्मा का निधन, सलमान खान की किक समेत 80 फिल्मों में कर चुके काम

एक्टर अरुण वर्मा का निधन, सलमान खान की किक समेत 80 फिल्मों में कर चुके काम

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jan 20, 2022 03:48 pm IST,  Updated : Jan 20, 2022 03:48 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता अरुण वर्मा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। एक्टर अपने मूल निवास भोपाल में रहकर इलाज करा रहे थे। जहां गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

Actor Arun Verma passes away- India TV Hindi
Actor Arun Verma passes away Image Source : FACEBOOK/ARUNVERMA

Highlights

  • गंभीर बीमारी के चलते अभिनेता अरुण वर्मा का निधन
  • अरुण वर्मा का भोपाल में हुआ निधन

बॉलीवुड अभिनेता अरुण वर्मा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। अरुण वर्मा कई बड़ी फिल्मों और सीरियल्स में अपनी एक्टिंग का जादू चला चुके हैं। वह सलमना खान,  अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके थे।

अरुण वर्मा के दोस्त और कवि उदय दहिया ने फेसबुक पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मेरे मित्र अभिनेता अरुण वर्मा का आज सुबह भोपाल में निधन हो गया है भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ओम शांति शांति शांति...।' 

शहीर शेख के पिता का कोरोना से निधन, फैंस गमगीन, अली गोनी ने जताया दुख

गौरतलब है कि अभिनेता अरुण वर्मा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इसीलिए वह अपने मूल निवास भोपाल में रहकर इलाज करा रहे थे।  बता दें अभिनेता ने हाल में ही कंगना रनौत की फिल्म टीकू वेड्स शेरू की शूटिंग पूरी की थी।

बता दें, अरुण वर्मा सलमान खान के साथ किक में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह सनी देओल की फिल्म डकैत में नजर आए थे। इस फिल्म के साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा नायक, प्रेम ग्रंथ, मुझसे शादी करोगी, हीरोपंती, खलनायक जैसी 80 फिल्मों में नजर आ चुके थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन