Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आदित्य रॉय कपूर ने BTS वीडियो किया शेयर, एक्शन के साथ-साथ एक्टर का दिखा बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

आदित्य रॉय कपूर ने BTS वीडियो किया शेयर, एक्शन के साथ-साथ एक्टर का दिखा बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

Written by: Sweety Gaur @sweety_gaur Published : Jun 21, 2022 10:04 pm IST, Updated : Jun 22, 2022 11:50 am IST

आदित्य रॉय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्टर ने अपनी फिल्म 'ओम' के लिए कितनी मेहनत की है।

Aditya Roy Kapur- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM - ADITYAROYKAPUR Aditya Roy Kapur

Highlights

  • आदित्य रॉय कपूर ने शेयर किया BTS वीडियो
  • आदित्य रॉय कपूर के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन ने उड़ाए होश

पहली बार फिल्मी पर्दे पर एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और संजना सांघी की जोड़ी साथ नजर आने वाली है। ये नई जोड़ी फिल्म ‘ओम: द बैटल वीदइन' (Om: The Battle Within) में साथ नजर आने वाली है। हाल ही में फिल्म का गाना रिलीज किया गया था। अब आदित्य ने एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। 

दरअसल आदित्य रॉय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बीटीएस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई ये समझ गया है कि एक्टर ने अपनी फिल्म के लिए कितनी मेहनत की है। वीडियो में आदित्य फिल्म के लिए जबरदस्त ट्रेनिंग लेते नजर आ रहे हैं। आदित्य ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'बस कर दो'। यह फिल्म 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

शेयर किए गए वीडियो में आदित्य जमकर एक्शन सीन्स की प्रैक्टिस और शूटिंग करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में एक्टर का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन भी कमाल का दिख रहा है। एक्टर की बॉडी देखने के बाद अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि उन्होंने इसके लिए कितनी मेहनत की होगी। आदित्य की मेहनत उनकी फिल्म के लिए कितनी रंग लाती है ये तो वक्त ही बताएगा।

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें आदित्य के अलावा संजना सांघी, आशुतोष राणा और जैकी श्रॉफ भी अहम किरदार में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म को कपिल वर्मा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा। जिसकी एक झलक फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिल चुकी है।

ये भी पढ़िए

दिलजीत दोसांझ ने अपने कॉन्सर्ट में दी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि, कहा - हमारे दिलों पर लिखा है नाम

कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच खत्म हुआ झगड़ा, वायरल वीडियो में हंसी-मज़ाक करते आए नज़र

Salman Khan की No Entry 2 में होगी 10 हसीनाओं की एंट्री, रश्मिका और समांथा भी होंगी फिल्म का हिस्सा?

'कटप्पा' की बेटी खूबसूरती के मामले में नहीं हैं किसी से भी कम, तस्वीरें देख हटा नहीं पाएंगे नज़रें

शाहरुख खान ने खुद माधवन से मांगा था Rocketry में रोल, नहीं ली कैमियो के लिए कोई फीस

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement