1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन की बेटी से पहले होगा भतीजे अमन का बॉलीवुड डेब्यू, एक्शन एडवेंचर फिल्म में आएंगे नजर

अजय देवगन की बेटी से पहले होगा भतीजे अमन का बॉलीवुड डेब्यू, एक्शन एडवेंचर फिल्म में आएंगे नजर

 Written By: IANS
 Published : Jan 08, 2023 02:38 pm IST,  Updated : Jan 08, 2023 02:38 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों Ajay Devgn और काजोल की बेटी न्यासा देवगन की तस्वीरें वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में न्यासा दोस्तों संग पार्टी करती दिख रही हैं।

ajay devgn- India TV Hindi
ajay devgn Image Source : IANS

बॉलीवुड एक्टर Ajay Devgn की इस साल कई फिल्में रिलीज को तैयार हैं। अजय देवगन के लिए साल 2022 भी खास रहा क्योंकि बीते साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'दृश्यम 2' सुपरहिट साबित हुई। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। फैंस को अब अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार है लेकिन, उससे पहले अमन देवगन बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं जो कि अजय देवगन के भतीजे हैं। अमन देवगन, अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनने वाली एक्शन फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट को खुद के गिरेबान में झांकने को मजबूर करेगी करिश्मा, सई और पत्रलेखा के जीवन में आएगा भूचाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक कपूर अपनी फिल्म में अमन को लॉन्च करेंगे। इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'अभिषेक कपूर कुछ समय से एक्शन-एडवेंचर स्पेस एक्सप्लोर करने के इच्छुक हैं और उनकी अगली कहानी उन्हें एक निर्देशक के रूप में पेश करेगी। वह फिल्म को आगे ले जाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। वह इस फिल्म में अमन देवगन को लॉन्च करेंगे। फिल्म का निर्माण प्रज्ञा कपूर द्वारा रॉनी स्क्रूवाला के साथ किया जाएगा।'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक को नए चेहरों की जरूरत थी और इसलिए उन्होंने अजय और अमन के बारे में सोचा। सूत्रों ने कहा है, 'यह एक बड़े पैमाने पर एक्शन एडवेंचर है और टीम फिल्म के लिए एक निश्चित दुनिया बनाने की योजना बना रही है। अभिषेक द्वारा बनाई गई रोमांच की इस अनूठी दुनिया में पात्रों को एक निश्चित तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। अभी तक अनटाइटल्ड फिल्म फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है, अगले कुछ महीनों में।' वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक अपनी 'रॉक ऑन', 'काई पो चे', 'फितूर', 'चंडीगढ़ करे आशिकी', 'केदारनाथ' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

Anupamaa-Anuj के रोमांस के बीच होगी इस शख्स की एंट्री, काव्या को बा के तानों से बचाएगा वनराज

कभी थिएटर में बैकस्टेज काम करते थे 'KGF' के 'रॉकी भाई', आज एक फिल्म के लिए मिलती है मुंहमांगी रकम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन