1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Akshay Kumar का इतना महंगा बैग देख ललचाएगा मन, कीमत जान रह जाएंगे शॉक!

Akshay Kumar का इतना महंगा बैग देख ललचाएगा मन, कीमत जान रह जाएंगे शॉक!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : May 30, 2023 10:19 am IST,  Updated : May 30, 2023 11:27 am IST

Akshay Kumar's LED Bag: अक्षय कुमार बहुत कम ही स्पॉट किए जाते हैं, लेकिन हाल में ही एक्टर को काफी दिनों बाद स्पॉट किया गया। एक्टर काफी कूल अंदाज में नजर आए। एक्टर इस बार अपने बैग को लेकर चर्चा में हैं।

Akshay Kumar, Akshay Kumar expensive bag, Akshay Kumar viral bag- India TV Hindi
Akshay Kumar. Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  एक के बाद एक अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वो एक साल में  चार से पांच फिल्में पूरी कर देते हैं। लोगों को एक्टर की हल्की-फुल्की फिल्में बहुत पसंद भी आती हैं। फिलहाल, एक्टर उत्तराखंड में अपनी एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर के वापस मुंबई लौटे हैं। उनको इस बीच प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 

काफी महंगा है अक्षय का बैग

अक्षय कुमार काफी कूल अंदाज में नजर आए। अक्षय ने ब्लैक कलर के ट्रैक पैंट्स और स्वेट शर्ट पहने थे। इसके साथ रही उन्होंने एक बैक कैरी किया था, जिसने सबका ध्यान खींचा। ये काफी कूल और फंकी लग रहा था। इस बैग में दो LED पैनल भी लगे हैं। एक्टर का ये बैग काफी महंगा है। एक्टर फुल स्टाइल अपने इस बैग को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इस महंगे बैग की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। अक्षय कुमार के इस बैग की कीमत 35,000 रुपय बताई जा रही है। उनका ये बैग उनके स्टाइल को काफी सूट कर रहा है। इस बैग को अक्षय कुमार लिए दोबारा स्पॉट हुए। वो लंडन के लिए रवाना हुए थे।

केदारनाथ के किए दर्शन
अक्षय कुमार अपनी हालिया शूटिंग के दौरान देवभूमि उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में खूमते रहे। अक्षय कुमार ने बद्रीनाथ और केदारनाथ के भी दर्शन किए। उन्होंने इनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। वहीं एक्टर ने कल अपने बैक की फोटो शेयर की जो वायरल हो गई। उस तस्वीर में उनका टैटू नजर आ रहा है। 

इस फिल्म में आएंगे नजर
बता दें, आखिरी बार अक्षय कुमार 'सेल्फी' फिल्म में इमरान हाशमी के साथ नजर आए थे। जल्द ही वो 'हीरोपंती' फेम एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ 'छोटे मियां बड़े मियां' में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस साल के अंत तक फिल्म रिलीज होगी। एक्टर इसके अलावा भी कई फिल्मों की शूटिंग को लेकर बिजी हैं।  

ये भी पढ़ें: 

Anupama की जिंदगी में होगी नए विलेन की एंट्री, अनुज को चंगुल में फंसाने के लिए माया अपनाएगी नया पैंतरा

Shubman Gill की टीम को हारता देख खुशी से झूम उठीं Sara Ali Khan! Video Viral

मुस्लमानों से नफरत...! ये क्या बोल गए Naseeruddin Shah, एक्टर के बयान ने मचाई खलबली

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन