1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट ने शेयर किया 2023 की यादों का पिटारा, वीडियो में दिखाए स्पेशल मोमेंट्स

आलिया भट्ट ने शेयर किया 2023 की यादों का पिटारा, वीडियो में दिखाए स्पेशल मोमेंट्स

 Published : Dec 31, 2023 06:15 am IST,  Updated : Dec 31, 2023 06:15 am IST

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर 2023 के यादगार पलों का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया। आलिया की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के को-एक्टर रणवीर सिंह ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का 2023 रिकैप वीडियो वायरल हो रहा है।

Alia Bhatt, alia bhatt 2023 video, Alia Bhatt achievements- India TV Hindi
आलिया भट्ट ने शेयर किया 2023 की यादों का पिटारा Image Source : INSTAGRAM

आलिया भट्ट बी टाउन की सबसे शानदार और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। साल 2023 आलिया भट्ट के बहुत खास रहा है। साल 2023 खत्म होने के केवल 1 दिन पहले आलिया भट्ट ने एक प्यारा सा रिकैप वीडियो शेयर किया है। आलिया भट्ट के इस वीडियो में उनके स्पेशल मोमेंट्स की झलक दिखी है। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के रिकैप वीडियो 2023 को बहुत पसंद किया जा रहा है। साल 2023 में आलिया को कई उपलब्धियां मिली हैं। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर से ज्यादा लाइमलाइट में इन दिनों उनकी बेटी राहा रही हैं।

आलिया भट्ट ने शेयर किया 2023 के स्पेशल मोमेंट्स

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने 2023 के अपने खास पलों की झलकियां और तस्वीरें दिखाई है। इंस्टाग्राम पर शेयर होने के तुरंत बाद यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो की शुरुआत आलिया के 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रमोशनल इवेंट शूट के लुक से हुई। फिर इसमें उनके 2023 के कई यादगार पलों की कई तस्वीरें और वीडियो देखने को मिलीं। उन्होंने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया था, '2023'

यहां देखें वीडियो-

आलिया भट्ट पर फैंस ने की प्यार की बौछार

नेटिजन्स ने वीडियो में कमेंट कर आलिया भट्ट की तारीफों की बौछार कर दी। एक ने लिखा, 'आलिया भट्ट क्वीन, सबसे सुंदर' जबकि दूसरे ने कमेंट की 'बहुत खूबसूरत।' वहीं एक ने लिखा. '2024 के लिए आपको और अधिक सफलता, प्यार और खुशी की शुभकामनाएं।' आलिया की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के को-एक्टर रणवीर सिंह ने भी कमेंट की है।

आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं। करण जौहर की डायरेक्ट की इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह थे। आलिया भट्ट फिल्म 'जिगरा' में नजर आने वाली हैं, जिसकी प्रोड्यूसर वो खुद हैं। ये फिल्म अगले साल 27 सितंबर को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें:

Bigg Boss 17 में धर्मेंद्र की मिमिक्री कर फंसे समर्थ, सलमान खान बोले- 'अभी माफी मांगो...'

Bigg Boss 17 में सलमान खान संग धर्मेंद्र ने 'एनिमल' के गाने जमाल कुडू पर किया डांस, देखें वीडियो

डिलीवरी के 1 महीने बाद दिखीं रुबीना दिलैक, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हुए शॉक्ड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन