1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया के मेहंदी वाले फ्यूशिया पिंक कलर के लहंगे को बनाने में लगे 125 दिन, सोने-चांदी का किया गया काम

आलिया के मेहंदी वाले फ्यूशिया पिंक कलर के लहंगे को बनाने में लगे 125 दिन, सोने-चांदी का किया गया काम

 Published : Apr 17, 2022 01:08 pm IST,  Updated : Apr 17, 2022 01:14 pm IST

मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में पोस्ट कर फ्यूशिया पिंक लहंगे के बारे में जानकारी दी।

alia bhatt mehendi ceremony- India TV Hindi
alia bhatt mehendi ceremony Image Source : INST/MANISHMALHOTRA05

शादी के बाद से मिसेज कपूर यानी आलिया भट्ट लगातार फोटोज पोस्ट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने मेहंदी की फोटोज पोस्ट की थीं। इस मेंहंदी की फोटोज में आलिया फ्यूशिया पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हर कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा था, लेकिन क्या आपको पता है कि आलिया के इस लंहगे को बनाने में 125  दिन लगे। जी हां इस बात की जानकारी खुद डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दी है। 

मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में पोस्ट कर फ्यूशिया पिंक लहंगे के बारे में जानकारी दी। फेमस डिजाइनर ने आलिया को नए जीवन की शुभकामना देते हुए लिखा, 'आलिया भट्ट को हार्दिक बधाई। उन्होंने मेहंदी सेरेमनी के लिए हमारे फ्यूशिया पिंक ड्रेस को पहनकर प्यार और खुशी को सेलिब्रेट किया। आलिया ने एक सस्टेनेबल कस्टमाइज्ड ट्राउसेउ (दुल्हन का आउटफिट) चुना, जिसमें 180 पैच लगाए गए थे, जो उनकी मेहंदी सेरेमनी के लिए बहुत ही खास रही।'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों ने खोला राज, शादी के बंधन में बंधे मशहूर सिंगर मिलिंद गाबा

मनीष मल्होत्रा ने लहंगे की खासियत के बारे में बताया कि, यह ड्रेस उनकी जर्नी और यादों के सिंबोलिक एलिमेंट्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। लहंगे को कश्मीरी और चिकनधारी धागों से बुना गया है। इस लहंगे को बनाने में 3000 घंटे यानी 125 दिन लगे हैं। उन्होंने लिखा कि, ''फ्यूशिया पिंक लहंगे में मिजवान वेलफेयर सोसायटी की महिलाओं ने कढ़ाई की है। चोली में असली गोल्ड और सिल्वर नक्शी और कोरा फूलों का इस्तेमाल किया गया। कच का गोल्ड मेटल इस्तेमाल हुआ। इसके अलावा, इस लहंगे को बनाने में कई तरह के कपड़ों का इस्तेमाल किया गया है।''

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों ने खोला राज, शादी के बंधन में बंधे मशहूर सिंगर मिलिंद गाबा

मनीष ने अंत में लिखा, "इसमें तीन टार और छह टार एंकर के साथ क्रॉस-सिलाई करके एक कॉउचर तकनीक का उपयोग करके पैच को एक साथ बुना जाता है। असली सोने की ज़री के वर्क वाले इस हाथ से बुने हुए रेशम के लहंगे में बनारसी ब्रोकेड, जेकक्वार्ड, बंधनी, कच्चा रेशम और कुछ स्क्रैप भी इस्तेमाल किए गए हैं। कुछ किनारी आलिया के पुराने आउटफिट्स से ली गईं और कुछ मैंने अपने पुराने आउटफिट्स से निकालीं। हर लव स्टोरी अपने आप में यूनिक होती है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन