1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज देने के बाद शेयर की ये इंस्टाग्राम स्टोरी, जानिए क्यों हो रही है वायरल

आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज देने के बाद शेयर की ये इंस्टाग्राम स्टोरी, जानिए क्यों हो रही है वायरल

 Published : Jun 28, 2022 06:56 pm IST,  Updated : Jun 28, 2022 06:56 pm IST

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने हाल ही में एलान किया है वे माता-पिता बनने वाले हैं। इस गुड न्यूज के बाद कपल के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।अब एक बार फिर आलिया का नया पोस्ट सामने आया है।

आलिया भट्ट ने...- India TV Hindi
आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज देने के बाद शेयर की ये इंस्टाग्राम स्टोरी Image Source : ALIABHATTINSTAGRAM

आलिया भट्ट ने सोमवार को फैंस को एक खुशखबरी दी थी, उन्होंने घोषणा की थी कि वह प्रेग्नेंट हैं, तब से उनके फैंस उनको लगातार बधाई दे रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं। आलिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने सभी बधाई देने वालों को और उन्हें स्पेशल फील कराने वालों को धन्यवाद कहा है, साथ ही रणबीर कपूर संग बेहद प्यारी तस्वीर भी शेयर की है।

जबसे आलिया ने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की है बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस आलिया और रणबीर को बधाई दे रहे हैं। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि हमारा बेबी जल्द आ रहा है। आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर आने के बाद, उनकी टीम ने बताया कि आलिया कुछ ही दिन में अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'हार्ट ऑफ स्टोन' का शूट भी पूरा कर लेंगी। इसके बाद आलिया कुछ समय के लिए अपने आने वाले बेबी के लिए ब्रेक ले सकती हैं।

आलिया ने जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है, उसमें वह और रणबीर बैठे हुए हैं। दोनों के ऊपर फूलों की बारिश हो रही है। इस दौरान आलिया ऑरेंज रंग के सूट में और रणबीर ऑफ व्हाइट रंग के कुर्ता-पजामा में नजर आ रहे हैं। आलिया ने लिखा- ''आप सभी के प्यार के लिए अभिभूत हूं। सभी के मैसेज और गुड विशेज को पढ़ने की कोशिश कर रही हूं। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के साथ हमारे जीवन में आए इतने बड़े पल का जश्न मनाना वास्तव में बहुत खास है।''

सास के बाद बहू ने बदली फोटो

प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम की डीपी बदल दी। इस रोमांटिक फोटो में आलिया-रणबीर एक-दूसरे के करीब खड़े हैं। रणबीर ने आलिया को करीब पकड़ा हुआ है और एक्ट्रेस मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस फोटो को पहले नीतू कपूर ने शेयर किया था, और लिखा था गॉड ब्लेस। साथ ही हार्ट इमोजी पोस्ट की थी। आलिया ने नीतू कपूर के इस पोस्ट पर कमेंट किया था, उन्होंने लिखा- मेरी फेवरेट पिक्चर। नीतू कपूर के फोटो शेयर करने के बाद आलिया ने इसे अपनी इंस्टाग्राम डीपी बना लिया। इस साल कपल साथ में पहली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाला है. यह फिल्म इस साल 9 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।

इसे भी पढ़ें-

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर कंडोम कंपनी ने दी ऐसी बधाई, पढ़कर रणबीर भी नहीं रोक पाएंगे हंसी

RHTDM Remake: कैसी होगी 'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक? R Madhavan ने दिया अजीब जवाब

Randeep Hooda ने निभाया अपना वादा, सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर को दी मुखाग्नि

क्या जादूगरनी के रूप में छाने को तैयार हैं कटरीना कैफ? सामने आई 'फोन भूत' की रिलीज़ डेट

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन