1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अस्पताल में भर्ती होकर शहनाज गिल ने किया इंस्टा LIVE तो अनिल कपूर ने दिया दिलासा, कर दी इस दिग्गज एक्ट्रेस से तुलना

अस्पताल में भर्ती होकर शहनाज गिल ने किया इंस्टा LIVE तो अनिल कपूर ने दिया दिलासा, कर दी इस दिग्गज एक्ट्रेस से तुलना

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 10, 2023 08:02 am IST,  Updated : Oct 10, 2023 09:36 am IST

'बिग बॉस 13' फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती हैं। 'थैंक्यू फॉर कमिंग' के प्रमोशन्स के बीच ही एक्ट्रेस बीमार हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस मौके पर अनिल कपूर ने उनका मनोबल बढ़ाया है, जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

Shehnaaz Gill, Anil kapoor- India TV Hindi
शहनाज गिल और अनिल कपूर। Image Source : INSTAGRAM

पंजाबी इंडस्ट्री से बिग बॉस के घर में आकर धमाल मचाने वाली शहनाज गिल का जलवा अब बॉलीवुड में भी चलने लगा है। अपने चुलबुले अंदाज की वजह से वो लाइमलाइट में बनी रहती हैं। ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर सलमान खान की फिल्म में काम करने का उनका सफर इतना आसान नहीं रहा। आज कल एक्ट्रेस अपनी फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' के प्रमोशन्स में बिजी हैं, लेकिन इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। एक्ट्रेस ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद एक इंस्टाग्राम लाइव किया था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के साथ अस्पताल में भर्ती होने की वजह साझा की। एक्ट्रेस को अस्पताल में मिलने उनकी फिल्म की डायरेक्टर रिया कपूर भी पहुंची थीं।

अनिल कपूर ने बढ़ाया मनोबल

शहनाज गिल के लाइव वीडियो में अनिल कपूर भी जुड़े। एक्टर ने शहनाज गिल से बात की और उनका मनोबल बढ़ाया। शहनाज गिल के लाइव के दौरान अनिल कपूर ने कई कमेंट्स भी किए उन्होंने एक कमेंट में लिखा, 'सब देख रहे हैं तारीफें कर रहे हैं।' इसके अलावा उन्होंने एक अन्य कमेंट में लिखा, 'तुम मुमताज जैसी हो, अगली मुमताज।' वेटरन एक्ट्रेस से हुई तुलना के बाद शहनाज गिल के फैन और एक्साइटेड हो गए हैं। वैसे याद दिला दें कि अनिल कपूर भी 'थैंक्यू फॉर कमिंग' का हिस्सा हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों साथ में कनाडा गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच एक अच्छी बॉन्ड बनी। वहीं फिल्म की डायरेक्टर भी अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर हैं। 

इस वजह से अस्पताल में भर्ती हुईं शहनाज
दरअसल, शहनाज गिल को फूड पॉइजनिंग हो गई है, जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी भी अपने लाइव वीडियो में ही दी है। शहनाज गिल का लाइव वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं। 

इस फिल्म में भी शहनाज गिल आएंगी नजर
बता दें, आखिरी बार एक्ट्रेस शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आईं। एक्ट्रेस के काम की लोगों ने तारीफ की। वहीं वो अपने चैट शो में भी बॉलीवुड सेलेब्स से बात करती नजर आती हैं। वहीं शहनाज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वो अपनी लाइफ से जुड़ी पल-पल की खबरें साझा करती रहती हैं। एक्ट्रेस रिया कपूर की फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में शहनाज का काम देखने लायक होने वाला है। इसके अलावा वो दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ पंजाबी फिल्म Ranna Ch Dhanna में भी लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म एक लव ट्रायंगल होने वाली है। 

ये भी पढ़ें: शहनाज गिल ही नहीं जैस्मिन भसीन भी हुईं इस वजह से अस्पताल में भर्ती, वायरल हो रही दोनों की तस्वीर

नागा चैतन्य संग पैचअप के रूमर्स के बीच सामंथा ने कही अजीब बात, फैंस हुए कंफ्यूज!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन