1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Exclusive: अन्नू कपूर ने फिल्मों पर होने वाले विवादों पर तोड़ी चुप्पी, 'दीवार' और 'शोले' पर उठाए सवाल?

Exclusive: अन्नू कपूर ने फिल्मों पर होने वाले विवादों पर तोड़ी चुप्पी, 'दीवार' और 'शोले' पर उठाए सवाल?

 Published : Jul 21, 2023 02:30 pm IST,  Updated : Jul 21, 2023 02:30 pm IST

Annu Kapoor on Bollywood Controversy: बॉलीवुड एक्टर और सिनेमा एक्सपर्ट अन्नू कपूर ने इन दिनों फिल्मों पर होने वाले विवादों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इसे पुराने बॉलीवुड कच्लर का रिएक्शन बताया है।

Annu Kapoor - India TV Hindi
Annu Kapoor Image Source : INSTAGRAM

Annu Kapoor on Bollywood Controversy: बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स का नाम लिया जाए तो अन्नू कपूर का नाम इस लिस्ट में जरूर आता है, कभी बॉलीवुड के पुराने अनसुने किस्सों की बात हो तो भी अन्नू कपूर का नाम आपको याद आएगा। इसके साथ ही जब आप दोस्तों या परिवार के संग बैठकर अंताक्षरी का खेल खेलते हैं तब भी आपको अन्नू कपूर का नाम याद आता ही होगा। अन्नू कपूर एक बार फिर अंताक्षरी फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। उनका ये सुपरहिट टीवी शो अब रेडियो पर आने वाला है। इस मौके पर अन्नू कपूर ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों पर होने वाली कंट्रोवर्सी पर भी चुप्पी तोड़ी है। जानिए क्या बोले अन्नू कपूर...

'शोले' और 'दीवार' पर क्या बोले अन्नू कपूर 

जब अन्नू कपूर से पूछा गया कि आजकल बन रही फिल्मों जैसे- द केरल स्टोरी, आदिपुरुष, 72 हूरें पर विवाद क्यों हो रहे हैं। इसके पीछे आपको क्या वजह लगती है? इसके जवाब में अन्नू कपूर ने कहा कि हमें बॉलीवुड को थोड़ा पहले से देखना होगा, जब यश चोपड़ा अपने हीरो को नास्तिक दिखाकर 786 का बिल्ला पहना देते थे। तो उन्हें जवाब देना चाहिए था कि ऐसा क्यों? रमेश सिप्पी अपनी फिल्म 'शोले' में ऐसा गांव दिखाते हैं जहां बिजली नहीं है, लेकिन पानी की टंकी पर चढ़कर वीरू भाषण देता है। वहीं अजान की आवाज भी गूंजती है। तो इन सवालों के जवाब भी देने होंगे। उस समय ऐसी फिल्में बनती थी, जिसके बदले आज ये फिल्में बन रही हैं। कंट्रोवर्सी होना गलत है लेकिन फिल्ममेकर्स से सवाल तो दर्शक करते ही हैं। 

महाभारत के संजय बनेंगे अन्नू कपूर 

अन्नू कपूर ने कहा कि वह रेडियो पर अंताक्षरी को अलग तरह से पेश करने जा रहे हैं। क्योंकि रेडियो पर होने के बाद भी सुनने वालों को गाने दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि जब महाभारत में संजय दूर हो रहे युद्ध को दृष्य-दर-दृष्य सभा में सुना सकता है, तो मैं अपने फैंस को अंताक्षरी का विजुअल मजा क्यों नहीं दे सकता।  

अन्नू कपूर नहीं देखते फिल्में 

इस इंटरव्यू में अन्नू कपूर ने एक और बड़ा खुलासा किया कि वह फिल्में नहीं देखते। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल ही में रिलीज हुईं फिल्में द केरल स्टोरी, आदिपुरुष, 72 हूरें कोई नहीं देखीं। दरअसल वह फिल्में, टीवी या न्यूज कुछ देखते ही नहीं। हालांकि यह बात काफी हैरान करने वाली है क्योंकि अन्नू कपूर को बॉलीवुड का इनसाक्लोपीडिया माना जाता है।

Arjun Rampal 50 की उम्र में चौथी बार बने पिता, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने दिया दूसरे बेटे को जन्म 

कब शुरू होगा 'बिग अंताक्षरी' 

अन्नू कपूर का यादगार शो 'अंताक्षरी' और उसकी टीम दीवाने, मस्ताने और परवाने को कैसे भूल सकते हैं। एक बार फिर अन्नू कपूर अपने इस शो को रेडियो पर ला रहे हैं। शो 'बिग अंताक्षरी' का 21 जुलाई, शुक्रवार से शुरू होगा। इसके बाद यह हर शुक्रवार और शनिवार को रात 8 बजे से 9 बजे के बीच बिग एफ एम पर प्रसारित होगा। 

अक्षरा सिंह क्या अपनी ही बायोपिक में करने वाली हैं काम? फिल्म 'अक्षरा' के सेट से सामने आईं तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन