1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पत्नी और दोनों बेटियों को छोड़ विदेशी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में हैं अर्जुन रामपाल, इस एक्टर की एक्स वाइफ से भी जुड़ा था नाम

पत्नी और दोनों बेटियों को छोड़ विदेशी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में हैं अर्जुन रामपाल, इस एक्टर की एक्स वाइफ से भी जुड़ा था नाम

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Nov 26, 2023 07:03 am IST,  Updated : Nov 26, 2023 07:27 am IST

अभिनेता अर्जुन रामपाल को कौन नहीं जानता। अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले अर्जुन आज 26 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो आइए इस खास मौके पर हम आपको एक्टर से जुड़ी कुछ खास बताने जा रहे हैं।

Arjun Rampal- India TV Hindi
अर्जुन रामपाल मना रहे हैं आज अपना 51वां जन्मदिन Image Source : DESIGN

बॉलीवुड में कई एक्टर्स हैं जिन्होने मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद फिल्मी पर्दे पर कदम रखा। अपनी हैंडसम और चार्मिंग पर्सनैलिटी से वो सीधा फैंस के दिलों में उतर गए। इन्हीं में से एक हैं एक्टर अर्जुन रामपाल। 26 नवंबर को अर्जुन का जन्मदिन होता है। 26 नवंबर 1972 को अर्जुन का जन्म मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था। सिर्फ 17 साल की उम्र में उन्होने मॉडलिंग शुरु कर दी थी। ग्लैमर से भरे मॉडलिंग वर्ल्ड का टॉप मॉडल बनने के बाद उन्होने हिन्दी फिल्मों में कदम रखा। अर्जुन की एक्टिंग को तो अवरेज रिस्पॉन्स मिला लेकिन हां फिटनेस के मामले में वो हमेशा अव्वल नंबर रहे हैं।

लंबे समय से गैब्रिएला के साथ लिव-इन में रह रहे हैं अर्जुन

51 साल के हो चुके अर्जुन अपनी गजब की फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। वैसे अर्जुन रामपाल अपनी एक्टिंग की वजह से कम बल्कि निजी जिंदगी की वजह से ज्यादा चर्चा में रहे हैं। अर्जुन की गिनती बॉलीवुड के उन स्टार्स में होती है जो खुल्लम-खुल्ला इश्क फरमाने पर यकीन रखते हैं। शादी से पहले ही अपने लव-पार्टनर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं। ये तो सब जानते कि लंबे वक्त से अर्जुन रामपाल अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ रिलेशनशिप में हैं। पत्नी और दो बेटियों को छोड़कर अर्जुन रामपाल अपने विदेशी गर्लफ्रेंड के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। यहां तक की वो दो बेटे के पिता भी बन चुके हैं।

सुजैन खान की वजह से अर्जुन-मेहर  से हुए थे अलग

जैसा कि सब जानते हैं, कि मॉडलिंग डेज़ में ही अर्जुन रामपाल इंडिया की टॉप मॉडल मेहर जेसिया पर फिदा हो गए थे। वह मेहर के फैंस में से एक थे। मेहर उम्र में अर्जुन से दो साल बड़ी हैं। कुछ साल तक डेटिंग करने के बाद मेहर और अर्जुन ने साल 1996 में शादी की थी। शादी के बाद ये दोनों दो बेटियों माहिका और मायरा के पेरेंट्स भी बने। हांलाकि, इनकी शादी में दरार तक आई जब ‘पति-पत्नी’ के बीच ‘वो’ आ गई। शादीशुदा अर्जुन रामपाल का नाम उनके गुड फ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की वाइफ सुजैन खान के साथ जुड़ा था। हांलाकि, उन वक्त दोनों ने ही अफेयर की इन खबरों को झुठलाया था। लेकिन कहा जाता है कि अर्जुन और मेहर रामपाल की शादी में आई दरार की बड़ी वजह सुज़ैन ही थी। शादी के 20 साल बाद 28 मई 2018 को मेहर और अर्जुन रामपाल ने एक साझा स्टेटमेंट जारी कर अपना सेपरेशन अनाउंस कर दिया था।

हाल ही में चौथी बार पिता बने हैं एक्टर

मेहर से अलग होने के बाद अर्जुन रामपाल की जिंदगी में साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स आईं। हौरानी की बात तो ये है कि गैब्रिएला अर्जुन से उम्र में 14 साल छोटी हैं। दोनों एक दूसरे के इश्क में चूर हैं। वो बात अलग है कि एक-दूजे के इश्क में डूबने के बाद भी इन्होंने अब तक शादी नहीं की है। शादी किये बिना ही दोनों दो बेटे के पेरेंट्स बन चुके हैं। 18 जुलाई 2019 को गैब्रिएला ने बेटे एरिक को जम्म दिया था। जो कि अब 4 साल का हो चुका है। वहीं एरिक के बाद अब हाल ही में दोनों दूसरे बेटे के पैरेंट्स बने हैं। अर्जुन अक्सर अपने लाडले की तस्वीरें और वीडियोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। खूबसूरत गैब्रिएला के साथ भी अर्जुन की कैमेस्ट्री जबरदस्त है। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूजे की तस्वीरें शेयर कर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं और कपल गोल्स देते रहते हैं।

 

इन्हें भी पढ़ेंः

सलमान खान के सबसे छोटे क्यूट फैन को देख आप भी हो जाएंगे लट्टू, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

 'बिग बॉस 17' में सनी लियोन संग ठुमके लगाएंगे सलमान खान, वीकेंड का वार पर होगा डबल धमाल

'एनिमल' ने एडवांस बुकिंग से ही तोड़ने शुरू कर दिए रिकॉर्ड्स! रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना की फिल्म के टिकट के लिए चुकानी होगी इतनी मोटी रकम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन