1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा के वर्कआउट को अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ने किया कॉपी, फिर कमर का हुआ ये हाल

मलाइका अरोड़ा के वर्कआउट को अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ने किया कॉपी, फिर कमर का हुआ ये हाल

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jul 06, 2022 10:54 pm IST,  Updated : Jul 06, 2022 10:55 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने एक वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो पर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ने कमेंट किया है।

मलाइका अरोड़ा का...- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा का वर्कआउट वीडिया वायरल Image Source : MALAIKAARORAOFFICIAL

मलाइका अरोड़ा अपने काम व लव लाइफ के साथ-साथ अपने अपनी फिटनेस के लिए काफी जानी जाती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट का वीडियो शेयर किया था। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके फैंस जमकर कमेंट्स की बारिश कर रहे हैं। वहीं अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने भी इस वीडियो में मजेदार कमेंट किया है। 

बता दें मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वर्कऑउट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा वर्कआउट करते नजर आ रही है। वहीं मलाइका परिवृत अर्ध चक्रासन की मुद्रा में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने लिखा है कि कल मैंने भी इस योगासन को करने की कोशिश की थी लेकिन मेरी कमर लगभग टूटने की कगार पर थी। गैब्रिएला की इस कमेंट पर मलाइका ने रिप्लाई देते हुए कहा कि अगली बार हम दोनों साथ में इस करेंगे।

वीडियो में देख सकते हैं कि मलाइका कैसे एक पैर को दीवार पर रखती हैं और फिर दोनों हाथों के सपोर्ट से दूसरे पैर को हवा में स्ट्रैच करती हैं। ट्रोल्स लगातार मलाइका अरोड़ा को ट्रोल कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो 48 साल की उम्र में ये सब ना करें नहीं तो उनकी कमर में मोच आ सकती है। ये सब करके आप 20 साल की नहीं होंगी। 

इसे भी पढ़ें-

Movie Release This Week: इस हफ्ते ये फिल्में होंगी रिलीज, एक्शन या कॉमेडी किसका चलेगा जादू?

Ponniyin Selvan: मणिरत्नम की 500 करोड़ी फिल्म से सामने आया ऐश्वर्या राय का लुक, 'बाहुबली 2' का तोड़ेगी रिकॉर्ड?

Kali Poster Controversy: 'काली' के पोस्टर पर विवाद बढ़ने के बाद ट्विटर ने उठाया ये बड़ा कदम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन