1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Asha Bhosle ने 12 हजार गीतों को दी आवाज, इन 10 सुपरहिट गानों से जीता लोगों का दिल

Asha Bhosle ने 12 हजार गीतों को दी आवाज, इन 10 सुपरहिट गानों से जीता लोगों का दिल

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Sep 08, 2023 01:19 pm IST,  Updated : Sep 08, 2023 01:19 pm IST

दिग्गज गायिका आशा भोसले आज अपना 90वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम एक्ट्रेस 10 सुपरहिट और सदाबहार गाने लेकर आए हैं।

Asha Bhosle, Asha Bhosle 90th birthday - India TV Hindi
आशा भोसले। Image Source : FILE PHOTO

दिग्गज गायिका आशा भोसले आज 90 साल की हो गई हैं। भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री को आशा भोंसले ने कई सदाबहार गाने दिए, जो आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में बने हुए हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री को आशा भोसले ने अपने जीवन के करीब 80 साल दिए हैं। उन्होंने 12,000 गीत को अपनी सुरीली आवाज दी है। 90 साल की उम्र में भी आशा भोसले एकदम फिट है और बड़े-बड़े मंचों पर अपनी आवाज से समां बांध देती हैं।  

म्यूजिक है आशा जी की सांसें

आशा भोसले का कहना है, 'हमारी सांसें नहीं होती हैं तो आदमी मर जाता है। मेरे लिए संगीत मेरी सांस है। मैंने इसी सोच के साथ अपना जीवन जिया है। मैंने संगीत को बहुत कुछ दिया है। मुझे काफी अच्छा लगता है कि मैं मुश्किल समय से उबर गई हूं। कई बार मुझे लगा कि मैं नहीं टिक सकूंगी, लेकिन मैं टिकी रही।’ आशा भोसले आज अपने जन्मदिन के मौके पर दुबई में परफॉर्म करने वाली हैं। वो इस मौके पर दिग्गज सिंगर्स को याद करेंगी। 

टॉप के 10 गाने
इसी के साथ ही हम आपके लिए आशा भोसले के 10 सुपरहिट गाने लेकर आए हैं, जिन्हें सुनने के बाद आप भी दीवाने हो जाएंगे।   

  • साल 1958 में आई 'हावड़ा ब्रिज' के गाने 'आइए मेहरबान' को आशा भोसले ने आवाज दी थी।

संगीतकार: ओपी नैय्यर
गीतकार: हसरत जयपुरी

  • साल 1961 में आई 'हम दोनों' के गाने 'अभी ना जाओ छोड़ कर' को आशा भोसले ने आवाज दी थी।

संगीतकार: जयदेव
गीतकार: साहिर लुधियानवी

  • साल 1981 में आई 'उमराव जान' के गाने 'आँखों की मस्ती के' को आशा भोसले ने आवाज दी थी।

संगीतकार: खय्याम
गीतकार: शहरयार

  • साल 1971 में आई 'हरे राम हरे कृष्णा' के गाने 'दम मारो दम' को आशा भोसले ने आवाज दी थी।

संगीतकार: आरडी बर्मन
गीतकार: आनंद बख्शी

  • साल 1978 में आई फिल्म 'डॉन' के गाने 'ये मेरा दिल' को आशा भोसले ने आवाज दी थी।

संगीतकार: कल्याणजी-आनंदजी
गीतकार: इंदीवर

  • साल 1971 में आई फिल्म 'कारवां' के गाने 'पिया तू अब तो आजा' को आशा भोसले ने आवाज दी थी।

संगीतकार: आरडी बर्मन
गीतकार: मजरूह सुल्तानपुरी

  • साल 1968 में आई फिल्म 'शिकार' के गाने 'परदे में रहने दो' को आशा भोसले ने आवाज दी थी।

संगीतकार: शंकर जयकिशन
गीतकार: हसरत जयपुरी

  • साल 1973 में आई फिल्म 'यादों की बारात' के गाने 'चुरा लिया है तुमने' को आशा भोसले ने आवाज दी थी।

संगीतकार: आर. डी. बर्मन
गीतकार: मजरूह सुल्तानपुरी

  • साल 1972 में आई फिल्म 'मेरे जीवन साथी' के गाने 'आओ न, गले लगा लो न' को आशा भोसले ने आवाज दी थी।

संगीतकार: आर.डी. बर्मन
गीतकार: मजरूह सुल्तानपुरी

  • साल 1977 में आई फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' के गाने 'ये लड़का हाए अल्लाह ' को आशा भोसले ने आवाज दी थी।

संगीतकार: आर. डी. बर्मन
गीतकार: मजरूह सुल्तानपुरी

ये भी पढ़ें: 'जवान' की रिलीज के बाद शाहरुख खान की जबरा फैन हुईं कंगना रनौत, बताया- सिनेमा का भगवान!

'जेलर' एक्टर जी मारीमुथु का निधन, डबिंग करते हुए इस वजह से हुई मौत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन