1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब सुनील शेट्टी के घर बजेगी शहनाई, अथिया शेट्टी जल्द करेंगी के.एल राहुल से शादी!

अब सुनील शेट्टी के घर बजेगी शहनाई, अथिया शेट्टी जल्द करेंगी के.एल राहुल से शादी!

 Published : Apr 20, 2022 07:42 am IST,  Updated : Apr 20, 2022 07:42 am IST

 माना जा रहा है दोनों जल्द ही शादी के बंधंन में बंध सकते हैं। 

athiya shetty and kl rahul - India TV Hindi
athiya shetty and kl rahul  Image Source : ATHIYA SHETTY INST

इन दिनों छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक में मानों वेडिंग सीजन चल रहा हो। एक के बाद एक किसी न किसी की शादी की खबर आ रही है। अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ने वाला है। जी हां आलिया-रणबीर की शादी के बाद अब अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के.एल राहुल की शादी की खबर सामने आ रही है। माना जा रहा है दोनों जल्द ही शादी के बंधंन में बंध सकते हैं। एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कपल की शादी की तैयारी शुरू हो गई है।

सिंघम फेम काजल अग्रवाल बनीं मां, पति गौतम किचलू संग बेटे का किया स्वागत

अथिया और के.एल राहुल पिछले तीन साल से ज्यादा समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अथिया और राहुल की शादी इस साल की 'बिग फैट बॉलीवुड वेडिंग' होने वाली है। अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल 2022 में विंटर में शादी करेंगे। पिंकविला की रिपोर्ट से यह बात सामने आई है।

पिंकविला की मानें तो शेट्टी के करीबी सूत्र ने बताया कि इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। दंपति के माता-पिता आथिया और केएल राहुल को बहुत पसंद करते हैं और अगर सब कुछ ठीक रहा तो केएल राहुल और अथिया शेट्टी 2022 के समाप्त होने से पहले शादी कर लेंगे। 

रणबीर-आलिया की शादी: रणबीर ने ब्राइड्समेड्स को 12 लाख रुपये देने का किया वादा! जानें क्या है माजरा

सुनील शेट्टी का जन्म मुल्की मैंगलोर में एक मंगलोरियन तुलु-भाषी परिवार में हुआ था और वह एक दक्षिण भारतीय है। वहीं राहुल भी मैंगलोर से ही हैं ऐसे में इस जोड़े की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाज के मुताबिक शादी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन