1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली' के कटप्पा के सिर से उठा मां का साया, निधन की खबर सुन कमल हसन ने भी जाहिर किया दुख

'बाहुबली' के कटप्पा के सिर से उठा मां का साया, निधन की खबर सुन कमल हसन ने भी जाहिर किया दुख

 Published : Aug 12, 2023 01:28 pm IST,  Updated : Aug 12, 2023 03:53 pm IST

Sathyaraj Mother Passed Away: 'बाहुबली' फेम सत्यराज की मां का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी कमल हसन ने ट्विटर पर शोक व्यक्त करते हुए दी।

Baahubali actor Sathyaraj aka kattappa mother passes away Kamal Haasan condolences- India TV Hindi
Sathyaraj Mother Passed Away Image Source : INSTAGRAM

Sathyaraj Mother Passed Away: तमिल और तेलुगु अभिनेता सत्यराज 'बाहुबली' में कटप्पा की भूमिका के लिए जाने जाते हैं। सत्यराज की मां का 94 वर्ष की उम्र में 11 अगस्त को निधन हो गया। अंतिम संस्कार उनके गृहनगर कोयंबटूर में होगा। अपनी मां के निधन की खबर सुनने के बाद उन्होंने शूटिंग रोक दी है। दिग्गज अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए हैदराबाद में शूटिंग कर रहे थे। 

कमल हसन ने व्यक्त किया शोक

सोशल मीडिया पर कई लोग सत्यराज की मां के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। कमल हसन, उदयनिधि स्टालिन और अन्य स्टार्स ने भी सोशल मीडिया का सहारा लेकर एक्टर की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। कमल हसन, सत्यराज की मां के निधन पर संवेदना व्यक्त करने वाले पहले सेलेब्रिटी थे। अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, 'मित्र #सत्यराज की मां के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ, उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।'

सत्यराज की प्रोफेशनल लाइफ 
सत्यराज ने डायरेक्शन की दुनियां में फिल्म 'विल्लधि विलेन' से कदम रखा था। उन्होंने बतौर गायक भी अपनी किस्मत आजमाई है। सत्यराज को 'बाहुबली' में कटप्पा के रोल के लिए बहुत पसंद किया जाता है। सत्यराज ने अब तक अपने करियर में 240 फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विलेन की भूमिका से की है। 

ये भी पढ़ें-

Pasoori सिंगर ने सलमान तूर के साथ शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिनव की चिता को आग देगी अक्षरा, अभिमन्यु का टूटेगा दिल

सारा अली खान ने खुद को बताया सबसे कंजूस, पैसे बचाने के लिए नहीं खरीदी सालों से कार

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन