1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer: आमीजे तोमार... फिर गूंजा मंजूलिका का गाना, कार्तिक, कियारा, तब्बू की फिल्म का ट्रेलर

Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer: आमीजे तोमार... फिर गूंजा मंजूलिका का गाना, कार्तिक, कियारा, तब्बू की फिल्म का ट्रेलर

 Published : Apr 26, 2022 11:27 am IST,  Updated : Apr 26, 2022 01:25 pm IST

कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की फिल्म 'भूलभुलैया 2' 20 मई 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer- India TV Hindi
Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer Image Source : INSTAGRAM- KIARA ADVANI

Highlights

  • भूलभुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे
  • तब्बू भी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक बार फिर मंजूलिका का खौफ नजर आ रहा है। आमीजे तोमार... की धुन सुनाई दे रही है, मगर इस बार भूत भगाने के लिए अक्षय कुमार नहीं कार्तिक आर्यन आए हैं। कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, तब्बू, संजय मिश्रा और राजपाल यादव जैसे सितारों से सजी फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है और उससे पहले फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है।

यहां देखिए ट्रेलर- 

फिल्म के ट्रेलर से पहले कई सारे पोस्टर्स सामने आ चुके हैं, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ट्रेलर लॉन्च से दो घंटे पहले भी एक दिलचस्प पोस्टर सामने आया है, जिसमें कार्तिक, कियारा और तब्बू नजर आ रहे हैं। इनके अलावा संजय मिश्रा और राजपाल यादव भी पोस्टर में नजर आ रहे हैं।

KGF Chapter 2 Box Office: 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री के लिए तैयार है 'केजीएफ 2', शाहिद की 'जर्सी' फेल

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कार्तिक और कियारा

Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer
Image Source : YOGEN SHAHBhool Bhulaiyaa 2 Trailer

Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer
Image Source : YOGEN SHAHBhool Bhulaiyaa 2 Trailer

कैंसर से लड़ रही हैं छवि मित्तल,पोस्ट शेयर कर बोलीं - 'मेरे हौसले मजबूत है'

हाल ही में कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूलभुलैया 2' से उनका टीजर सामने आया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। इससे पहले कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, जिसे खूब पसंद किया गया था। आने वाले दिनों में भी कार्तिक आर्यन के पास कई शानदार फिल्में हैं। कार्तिक फ्रेडी, कैप्टन इंडिया और शहजादा जैसी फिल्मों के साथ फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

भारती सिंह ने पहली बार शेयर की अपने बेटे की तस्वीर

इससे पहले भूलभुलैया में अक्षय कुमार, शाइनी आहूजा, विद्या बालन जैसे सितारे नजर आए थे। यह फिल्म खूब पसंद की गई थी। लोगों की जुबान पर मंजूलिका और आमीजे तोमार चढ़ गया था, देखना दिलचस्प होगा कि कार्तिक आर्यन को इस रोल में फैंस कितना पसंद करते हैं।

18 साल पहले फिल्म 'बालिका वधू' के लिए आलिया और रणबीर ने कराया था फोटोशूट,अब वायरल हो रही है तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन