Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Desi Vibes With Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने इस एक्टर के समाने शादी पर तोड़ी चुप्पी, सुन उड़ जाएंगे होश

Desi Vibes With Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने इस एक्टर के समाने शादी पर तोड़ी चुप्पी, सुन उड़ जाएंगे होश

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Feb 21, 2023 12:15 pm IST, Updated : Feb 21, 2023 12:27 pm IST

Shehnaaz Gill: पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल अपना टॉक शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' को लेकर चर्चा में है। शहनाज गिल 'देसी वाइब्स' के एपिसोड में भुवन बाम के साथ नजर आ रही है।

Shehnaaz Gill break her silence on marriage in Desi Vibes With Shehnaaz Gill - India TV Hindi
Image Source : SHEHNAAZ GILL Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill: पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और बिग बॉस फेम को आज हर कोई जानता है। अपने चुलबुले अंदाज से करोड़ों दिलों पर एक्ट्रेस राज कर रही हैं। ऐसे में वह अपना नया शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' (Desi Vibes With Shehnaaz Gill) को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। जिसमें वह जानी मानी हस्तियों से बात-चीत करती नजर आती रहती हैं। हाल ही में शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिनमें वह भुवन बाम के साथ नजर आ रही हैं। दोनों की तस्वीरें इस समय खूब वायरल हो रही हैं।

शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' की एक वीडियो वायरल हो रही है, इस वीडियो में भुवन बाम और शहनाज गिल एक दूसरे से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। हाल ही उन्होंने भुवन बाम को शो में बुलाया। शहनाज ने भुवन से न सिर्फ उनकी पर्सनल लाइफ और करियर को लेकर मजेदार सवाल पूछे, बल्कि शादी और अपने फ्यूचर को लेकर भी बात की। शहनाज ने कहा कि अब उन्हें शादी जैसी चीजों में विश्वास नहीं है और वह सिर्फ इसलिए कमा रही हैं ताकि भविष्य में किसी के सामने पैसों के लिए हाथ न फैलाना पड़े।

शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला को बहुत पसंद करती थीं। दोनों की गहरी दोस्ती 'बिग बॉस 13' में हुई। शो में ही शहनाज ने कई बार कह दिया था कि वह सिद्धार्थ को पसंद करती हैं और उनके साथ घर बसाना चाहती हैं। शो  'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' में शहनाज ने पहली बार अपनी शादी पर बात की। शहनाज ने कहा, 'लाइफ में तुम्हें नहीं पता न कि तुम्हारा फ्यूचर क्या है। तुम्हें हर चीज के लिए तैयार रहना चाहिए। आगे जाके मैं काम करने की पूरी कोशिश करूंगी। कोशिश करूंगी कि काम मिलता रहे, लेकिन अगर मुझे काम नहीं मिला तो कम से कम मेरे पास इतनी सेविंग तो होनी चाहिए कि मैं भविष्य में पैसों के लिए किसी के आगे हाथ न फैलाऊं।'

शहनाज गिल इस साल सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म में पूजा हेगड़े, वेंकटेश और भाग्यश्री भी हैं। कनेक्ट के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में शहनाज ने कहा, ''मैंने उनसे आगे बढ़ते रहना सीखा है। उन्होंने मुझसे कहा है कि अगर मैं कड़ी मेहनत करूंगी तो मैं जीवन में बहुत आगे तक जा सकता हूं। वह मुझे बहुत प्रेरित करते हैं।'' फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' अप्रैल 2023 में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें-

Dadasaheb Phalke Awards 2023: 'द कश्मीर फाइल्स' को मिला दादा साहेब अवॉर्ड, 'आरआरआर' ने भी मारी बाजी

सोनू निगम के संग हुई धक्का मुक्की पर सिंगर ने खुद सुनाया पूरा वाकया, जानिए क्या हुआ था उस वक्त

Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा के पीठ पीछे हाथ में हाथ डालकर घूमेंगे अनुज और माया, लोग समझेंगे पति-पत्नी

 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement