1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 36 साल पहले आई ब्लॉकबस्टर, जिसके हीरो-हीरोइन का डूब गया करियर, हीरो मांग रहा काम तो एक्ट्रेस का चेहरा हुआ खराब

36 साल पहले आई ब्लॉकबस्टर, जिसके हीरो-हीरोइन का डूब गया करियर, हीरो मांग रहा काम तो एक्ट्रेस का चेहरा हुआ खराब

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 05, 2026 03:04 pm IST,  Updated : May 05, 2026 03:04 pm IST

36 साल पहले रिलीज हुई एक ब्लॉकबस्टर ने रातों-रात इसमें नजर आए लीड एक्टर्स को स्टार बना दिया, लेकिन इनके लिए ये फिल्म इतनी मनहूस साबित हुई की पहली फिल्म के बाद इनकी कोई फिल्म नहीं चली।

aashiqui- India TV Hindi
राहुल रॉय, अनु अग्रवाल। Image Source : YOUTUBE/ T-SERIES BOLLYWOOD CLASSICS

90 के दशक में रिलीज हुई 'आशिकी' किसी को याद हो ना हो, इसके गाने आज भी हिट हैं। इस फिल्म से दो नए-नवेले एक्टर्स ने अपना डेब्यू किया था और आज दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री से लापता हो चुके हैं। हम बात कर रहे हैं 'आशिकी' के लीड एक्टर्स राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की, जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म से खूब सुर्खियां बटोरीं। पहली ही फिल्म से दोनों स्टार बन गए। आशिकी की सफलता के बाद इन्हें फिल्मों पर फिल्में ऑफर होने लगीं, लेकिन आशिकी जैसी सफलता न तो फिर राहुल रॉय दोहरा पाए और न ही अनु अग्रवाल की किस्मत चमक सकी। धीरे-धीरे दिन ये आ गए कि दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए।

राहुल रॉय मांग रहे काम

हाल ही में राहुल रॉय तब चर्चा में आ गए, जब सोशल मीडिया पर उनका एक कंटेंट क्रिएटर के साथ वीडियो सामने आया। इस वीडियो को लेकर कुछ लोगों ने अभिनेता का मजाक भी उड़ाया, जिसका जवाब देते हुए एक्टर ने ट्रोल्स को खूब खरी-खोटी सुनाई थी और साथ ही इस तरह के वीडियोज करने के पीछे की वजह भी बताई। ट्रोल्स को जवाब देते हुए अभिनेता ने बताया कि उन्हें कुछ कानूनी मामलों की फीस भरनी है और ये केस उस समय के हैं जब उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इसी के साथ उन्होंने काम दिलाने की भी अपील की।

नहीं मिल पाई पहले जैसी सफलता

राहुल रॉय ने 1990 में रिलीज हुई आशिकी से डेब्यू किया था और रातोंरात स्टारडम हासिल किया। इसके बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई, लेकिन वह आशिकी जैसी सफलता नहीं दोहरा पाए। जुनून और सपने साजन जैसी फिल्मों में काम के जरिए उन्होंने कुछ तारीफें हासिल कीं, लेकिन बाद में उन्हें काम मिलना बंद हो गया। 2020 में राहुल रॉय तब फिर चर्चा में आए, जब उन्हें नवंबर 2020 में कारगिल में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था। इसके बाद उनका इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में चला, जहां की फीस सुपरस्टार सलमान खान ने भरी थी।

अनु अग्रवाल को झेलना पड़ा दर्द

राहुल रॉय की ही तरह इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनु अग्रवाल का करियर भी 'आशिकी' के बाद पटरी से उतर गया। उनके साथ एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। 1999 में वह एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गईं, जिसमें उन्हें गहरी चोट आई और वह लंबे समय तक कोमा में रहीं। इस हादसे ने उनका चेहरा बुरी तरह बिगाड़ दिया और शरीर पर भी कई गंभीर चोटें आई थीं, जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी।

ये भी पढ़ेंः 4 दोस्‍तों की शानदार कहानी, 10 करोड़ के बजट में कमाए 233 करोड़, IMDb पर 8.3 रेटिंग, अब ओटीटी पर हो रही रिलीज

जब इंदिरा गांधी के साथ मैच देखने पहुंचीं जीनत अमान, जोश-जोश में चोरी हुई रोलेक्स घड़ी, बताई पूरी कहानी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन