1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bollywood 2021: अनुष्का शर्मा, करीना कपूर से लेकर प्रीति जिंटा तक, ये सेलेब्स बने इस साल माता-पिता

Bollywood 2021: अनुष्का शर्मा, करीना कपूर से लेकर प्रीति जिंटा तक, ये सेलेब्स बने इस साल माता-पिता

 Published : Dec 21, 2021 05:05 pm IST,  Updated : Dec 27, 2021 06:55 pm IST

बॉलीवुड में इस साल कई सेलेब्स माता-पिता बने हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Bollywood 2021- India TV Hindi
Bollywood 2021 Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • 2021 में दीया मिर्जा, नीति मोहन और श्रेया घोषाल भी मां बनी हैं।
  • प्रीति जिंटा सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं।
  • दीया मिर्जा का बेटा प्री मैच्योर पैदा हुआ था, इसलिए पैदा होने के दो महीने तक उसे आईसीयू में रखना पड़ा था।

Bollywood 2021: जहां एक तरफ 2021 में कोविड की दूसरी लहर ने लोगों को डरा दिया था, वहीं कई सेलेब्स के लिए ये साल खुशियों से भरा साल रहा, इसकी वजह नए सदस्य रहें जिनके आने से ये सेलेब्स माता-पिता बनें। आज हम आपको ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताने वाले हैं, जो इस साल माता-पिता बनें। 

Related Stories

अनुष्का शर्मा

साल 2021 अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के लिए यादगार रहा। इस कपल के घर 11 जनवरी को वमिका ने जन्म लिया।  दोनों अक्सर अपनी बच्ची के साथ नजर आते हैं, हालांकि उन्होंने पैपराजी से रिक्वेस्ट की है वो उनकी बच्ची की तस्वीर ना छापें, और ऐसा ही होता है। हाल ही में अनुष्का ने इसके लिए पैपराजी को धन्यवाद भी दिया।

करीना कपूर खान

बॉलीवुड दीवा करीना कपूर खान इस साल दूसरी बार मां बनी हैं। दिसंबर 2016 में तैमूर की मां बनने के बाद करीना ने 21 फरवरी 2021 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया, बेटे का नाम जहांगीर रखा, जिसे प्यार से सभी जेह कहकर बुलाते हैं।

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा ने फैंस को तब चौंका दिया जब उन्होंने नवंबर में इस बात की घोषणा की कि वो जुड़वा बच्चों की मां बन गई हैं। प्रीति जिंटा और जीनगुडएनफ ने सरोगेसी के जरिए बच्चों को जन्म दिया। प्रीति ने बच्चों का नाम जय और जिया रखा है।

दीया मिर्जा

40 साल की एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने इस साल फरवरी में बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की। 14 मई को दीया ने प्रीमैच्योर बेटे को जन्म दिया। दो महीने तक बच्चा आईसीयू में रहा, हालांकि अब वो ठीक है। दीया ने अपने बेटे का नाम अव्यान आजाद रखा है।

श्रेया घोषाल

मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय भी इस साल माता-पिता बन गए हैं। 22 मई को श्रेया घोषाल के घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम श्रेया ने देव्यान रखा है।

नीति मोहन

सिंगर नीति मोहन भी इस साल मां बनी हैं, साल 2019 में नीति ने निहार पांड्या से शादी की थी। 2 जून को पैदा हुए बेटे का नाम नीति मोहन ने आर्यवीर रखा है।

हर्षदीप कौर

गायिका हर्षदीप कौर और उनके पति मनकीत सिंह 3 मार्च, 2021 को हुनर ​​सिंह नाम के एक बच्चे के माता-पिता बने।

लीजा हेडन

लीजा हेडन ने इसी साल मार्च में अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। जुलाई में, उन्होंने और उनके पति डिनो लालवानी ने बच्ची लारा का स्वागत किया।

अपारशक्ति खुराना

बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना और उनकी पत्नी आकृति आहूजा ने 27 अगस्त को एक बच्ची का स्वागत किया। उन्होंने उसका नाम अर्ज़ोई रखा है, जिसे प्यार से वे ज़ोई और ज़ूज़ू कहते हैं।

नेहा धूपिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने इस साल 3 अक्टूबर को एक बच्चे का स्वागत किया। इस जोड़े ने 2018 में शादी की और उसी साल मेहर नाम की एक बच्ची को जन्म दिया।

एवलिन शर्मा

ये जवानी है दीवानी एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड तुषान भिंडी से 15 मई, 2021 को ऑस्ट्रेलिया में शादी की। उन्होंने 12 नवंबर को एक खूबसूरत बच्ची का स्वागत किया।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन