1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मानुषी छिल्लर को नहीं हुए लालबागचा राजा के दर्शन, इस वजह से बप्पा के दर से खाली लौटी एक्ट्रेस

मानुषी छिल्लर को नहीं हुए लालबागचा राजा के दर्शन, इस वजह से बप्पा के दर से खाली लौटी एक्ट्रेस

 Published : Sep 27, 2023 06:42 am IST,  Updated : Sep 27, 2023 06:42 am IST

बीते दिन मंगलवार यानी 26 सितंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ उनकी मां भी नजर आई, हालांकि इस बीच मानुषी के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह बप्पा के दर्शन नहीं कर पाई ।

Manushi Chillar- India TV Hindi
मानुषी छिल्लर Image Source : INSTAGRAM

पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम है। इस त्योहार को मुंबई में बेहद जोर-शोर से मनाया जा रहा है। इस दौरान बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा के दर्शन कर रहे हैं। इसी बीच बीते दिन मंगलवार यानी 26 सितंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर भी अपनी मां के साथ लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंची। लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह बप्पा के दर्शन नहीं कर पाई।

भीड़ में फंसी मानुषी छिल्लर 

ये तो आप सभी जानते है कि मुंबई का सबसे अधिक लोकप्रिय सार्वजनिक गणेश मंडल लालबाग के राजा का पंडाल है। जहां देश ही नहीं विदेशों से लोग गणपति की एक झलक पाने पहुंचते हैं। क्या खास क्या आम यहां आने वाला हर कोई बप्पा की भक्ति के रंग में नजर आता है। इस साल भी 19 सितंबर से शुरू  बप्पा के इस उत्सव के दौरान लालबाग के राजा के दरबार में हाजिरी लगाने वाले भक्तों की भीड़ उमड़ रही हैं। ख़बरों के मुताबिक़ लाल बाग के राजा के दरबार में अब तक 75 लाख से ज्यादा लोग हाजिरी लगा चुके हैं। इसमें शाहरुख खान से लेकर शिल्पा शेट्टी जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स के भी नाम शामिल है जो बप्पा के दर पर हाजिरी लगाने जा चुके हैं। इसी बीच बीते दिन मानुषी छिल्लर भी बप्पा के दर्शन के लिए गई, लेकिन जब एक्ट्रेस वहां गई तो उस दौरान लालबाग के राजा के पंडाल में इतनी भीड़ थी कि एक्ट्रेस बप्पा के दर्शन नहीं कर पाई। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मानुषी भक्तों की भीड़ में फंसी नजर आ रही हैं।

मानुषी छिल्लर को नहीं हुए बप्पा के दर्शन

सामने आए वीडियो में आप देख सकते है कि लालबाग के राजा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ दिख रही है। इस बीच मानुषी भी अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। और भीड़ इतनी थी कि मानुषी बप्पा के दर्शन भी नहीं कर पाई। उनका ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

मानुषी छिल्लर का वर्कफ्रंट

मानुषी छिल्लर के काम की बात करे तो हाल ही में एक्ट्रेस विक्की कौशल के साथ फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में नजर आई। वहीं अब मानुषी जल्द ही ‘तेहरान’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां' में भी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन का काम बचा हुआ है। इसके अलावा खबर है कि एक्ट्रेस 'ऑपरेशन वेलेंटाइन' में साउथ एक्टर वरुण तेज के अपना टॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी।

 

शाहरुख खान को सपुरस्टार बनाने वाले Yash Chopra की वो हिट फिल्में, जिन्हें देख हो जाएगा रोमांटिक समा

Raghav Chadha-Parineeti Chopra की शादी में थे इतने लजीज खाने के आइटम, वीडियो देख मुंह में आ जाएगा पानी!

Anupamaa में 5 धांसू ट्विस्ट खड़े करेंगे घर वालों के कान, डिंपी देगी सबसे बड़ी खुशखबरी, पाखी करेगी Shock!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन