1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bollywood Wrap: कमाल आर खान आपत्तिजनक ट्वीट के कारण गिरफ्तार, शिल्पा शेट्टी ने धूमधाम से किया बप्पा का स्वागत

Bollywood Wrap: कमाल आर खान आपत्तिजनक ट्वीट के कारण गिरफ्तार, शिल्पा शेट्टी ने धूमधाम से किया बप्पा का स्वागत

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Aug 30, 2022 12:26 pm IST,  Updated : Aug 30, 2022 12:26 pm IST

Bollywood Wrap: टीवी जगत हो या बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री की सारी बड़ी खबरें लेकर हम आपके सामने आए हैं। चलिए जानते हैं आज की 5 बड़ी खबरों के बारे में...

 Bollywood Wrap- India TV Hindi
Bollywood Wrap Image Source : BOLLYWOOD WRAP

Bollywood Wrap: बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक की हर जानकारी पर लोगों की नज़र रहती है। एंटरटेनमेंट और गॉसिप की दुनिया पर लोगों की पैनी नज़रे रहती हैं। क्योंकि यहां हर पल कुछ नया होता ही रहता है। ऐसे में टीवी जगत हो या बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री की सारी बड़ी खबरें लेकर हम आपके सामने आए हैं। चलिए जानते हैं आज की 5 बड़ी खबरों के बारे में...

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' (Anupamaa) बीते दो साल से TRP का बादशाह बना हुआ है। इस शो में रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly), गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) मुख्य किरदार निभा रहे हैं। शो में अनुपमा और अनुज कपाड़िया की केमिस्ट्री फैन्स को खूब पसंद आती है। इसी बीच अब वह पल आ चुका है जिसका लोगों को कई महीनों से इंतजार था। शो में आज यानी मंगलवार के एपिसोड में  किंजल की डिलीवरी होने वाली है। लेकिन इस खुशी के आते ही शाह परिवार में बहुत कुछ बदल गया है। दादा-दादी बनते ही अनुपमा और वनराज के बीच कुछ ऐसा होने वाला है जिसे देखकर अनुज कपाड़िया को जलन होगी।   

Anupamaa: दादी बनते ही अनुपमा भूली अनुज का प्यार! जानिए किंजल के यहां बेटी हुई या बेटा

Kamaal R Khan arrested: बॉलीवुड फिल्मों और फिल्मी सितारों पर सवाल उठाने वाले, उन पर विवादित बयान देने वाले और हर बार अजीब रिव्यू देकर सुर्खियां बटोरने वाले फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (KRK) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह किसी रिव्यू के कारण नहीं बल्कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद चर्चा में हैं। जी हां! केआरके को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विवादों में रहने वाले KRK के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कमाल ने 2020 में एक नामचीन व्यक्ति पर आपत्तिजनक ट्वीट किया था। जिसके बाद मलाड पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई थी। 

Kamaal R Khan arrested: विवादित ट्वीट करके फंसे KRK, दो साल बाद देश लौटते ही हुए अरेस्ट

Cuttputlli: पंजाबी फिल्म उद्योग में खुद को स्थापित कर चुकीं अभिनेत्री सरगुन मेहता (Sargun Mehta) अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh), चंद्रचूण सिंह के साथ 'कठपुतली' (Cuttputlli) में नजर आएंगी। रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी यह सरगुन की ओटीटी डेब्यू होगी। सरगुन ने इस बारे में बताया है कि वह सात साल के लंबे गेप के बाद एक हिंदी प्रोजेक्ट कर रही हैं। सरगुन मेहता (Sargun Mehta) कहती हैं, "मैं अपनी ओटीटी पारी शुरू करने और सात साल के लंबे अंतराल के बाद हिंदी में कुछ करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। 

Cuttputlli: Sargun Mehta ने रिलीज के पहले कहानी पर किया बड़ा खुलासा

Sushmita-Rohman Spotted: बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्स मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खिया बटोर रही हैं। दरअसल, आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लोगों को जानकारी दी थी कि वह सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। जिसके बाद से ही दोनों को लेकर लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल, सुष्मिता सेन एक बार फिर से अपने रिश्ते को लेकर सुर्ख़ियों में हैं।  इस बार वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ नजर आई हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी रिनी सेन भी थी। सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभी कुछ दिन पहले सुष्मिता की माँ के जन्मदिन के मौके पर भी रोहमन को उनके घर पर देखा गया था। 

Sushmita-Rohman Spotted: एक्स बॉयफ्रेंड Rohman Shawl के साथ हैंग आउट करती दिखीं Sushmita Sen, यूजर्स ने पूछा- ' ये रिश्ता क्या कहलाता है?

 Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने हर साल की तरह इस साल भी अपने घर पर गणपति का स्वागत किया। बता दें शिल्पा ने अपने टूटे हुए पैर के साथ खूब धूमधाम से स्वागत किया बप्पा के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। शिल्पा शेट्टी की भगवान में गहरी आस्था है और ये एक्ट्रेस हमेशा ही पूजा करती दिखाई देती है। शिल्पा शेट्टी हर साल गणेश जी को अपने घर लाकर आती हैं उनकी सेवा करती हैं और फिर धूमधाम के साथ विसर्जन करती हैं। बता दें शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में रोहित शेट्टी की पुलिस ड्रामा ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की शूटिंग के दौरान खुद को घायल कर लिया था। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन