1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Code Name: Tiranga: खून में लतपथ Harrdy Sandhu की बाहों में नज़र आईं Parineeti Chopra, देखिए तस्वीर

Code Name: Tiranga: खून में लतपथ Harrdy Sandhu की बाहों में नज़र आईं Parineeti Chopra, देखिए तस्वीर

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Sep 19, 2022 02:16 pm IST,  Updated : Sep 19, 2022 02:16 pm IST

Code Name: Tiranga: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और पंजाबी सिंगर हार्डी संधु (Harrdy Sandhu) की अपकमिंग 'फिल्म कोड नेम: तिरंगा' (Code Name: Tiranga) का पोस्टर रिलीज़ हो गया है।

Code Name: Tiranga- India TV Hindi
Code Name: Tiranga Image Source : INSTA - PARINEETI CHOPRA

Code Name: Tiranga:  बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)  अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। 'फिल्म कोड नेम: तिरंगा' (Code Name: Tiranga) में पंजाबी सिंगर हार्डी संधु ( Harrdy Sandhu) के साथ नज़र आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। यह एक्शन थ्रिलर स्पाई लव स्टोरी होगी, जिसमें परिणीति रॉ एजेंट के रोल निभाती हुई नज़र आएंगी। 

'कोड नेम: तिरंगा' को रीभु दासगुप्ता ने डायरेक्ट किया है और निर्देशन भुशन कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है। परिणीति चोपड़ा की ये फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस के पोस्टर को काफी पसंद किया जा रहा है। पोस्टर में दोनों सितारों के चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। साथ ही बदहाल परिणीति अपने को-स्टार हार्डी की बाहों में नज़र आ रही हैं। 

Bollywood Wrap: स्टारकिड्स ने की लेटनाइट पार्टी, 'खतरों के खिलाड़ी' को मिले फाइनलिस्ट, जानिए हर खबर

फिल्म की कहानी की बात करें तो - परिणीति चोपड़ा एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगी जो कई देशों में एक लंबी यात्रा पर है। हार्डी संधू, जो एक गायक हैं, फिल्म में अपने अभिनय कौशल से दर्शकों को आश्चर्यचकित करेंगे। यह एक जासूस की कहानी है जो समय के खिलाफ दौड़ में अपने राष्ट्र के लिए निडर मिशन पर है जहां बलिदान उसकी एकमात्र पसंद है।

हार्डी संधू इस फिल्म से पहले रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आ चुके हैं, लेकिन लीड एक्टर के तौर पर ये उनकी पहली फिल्म होगी। फिल्म का पोस्टर सभी को बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू के अलावा शरद केलकर, रजित कपूर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती और दीश मारीवाला जैसे अनुभवी कलाकार बी अहम किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे। 

Nora Fatehi: आज से पहले कभी नहीं देखा होगा नोरा फतेही का ऐसा अंदाज़, एक्ट्रेस के तिल पर आया फैंस का दिल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन