1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OTT पर आते ही छा गई ये अजीबो-गरीब लवस्टोरी, पिता की उम्र के हीरो से प्यार कर बैठी खूबसूरत हीरोइन, पल भर नहीं रुकेगी हंसी

OTT पर आते ही छा गई ये अजीबो-गरीब लवस्टोरी, पिता की उम्र के हीरो से प्यार कर बैठी खूबसूरत हीरोइन, पल भर नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jan 10, 2026 04:17 pm IST,  Updated : Jan 10, 2026 04:17 pm IST

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ट्रेंड हो रही है और लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म बीते साल रिलीज हुई थी और अजीबो गरीब लवस्टोरी के साथ भरपूर कॉमेडी का जलवा बिखेरने में सफल रही थी।

De De Pyar De 2- India TV Hindi
दे दे प्यार दे 2 Image Source : IMAGE SOURCE@IMDB

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। ओटीटी पर आते ही ये फिल्म ट्रेंड करने लगी है। फिल्म पर लोग प्यार लुटा रहे हैं और इस अजीबो गरीब लवस्टोरी का लुत्फ उठा रहे हैं। अगर आप भी वीकेंड पर शानदार फनी फिल्म की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए है। फिल्म में आर माधवन भी एक अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। 

ओटीटी पर ट्रेंड हो रही फिल्म

डायरेक्टर अंशुल शर्मा की ये फिल्म बीते 2 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और अब महज 1 हफ्ते में ही इसे ओटीटी पर कब्जा कर लिया है। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म ट्रेंड करने लगी है और लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह ने ऑनस्क्रीन रोमांस किया है। कहानी एक ऐसे हीरो की है जिसे अपनी बेटी की उम्र की लड़की से प्यार हो जाता है। लड़की भी हीरो के प्यार में गिर जाती है लेकिन शादी के लिए जब दोनों के घरवाले आते हैं तो उम्र का भेद खुल जाता है। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प और फनी है। साथ ही इसमें हीरोइन के पिता का किरदार आर माधवन ने निभाया है जो करीब-करीब हीरो की उम्र का ही है। फिल्म में दमदार कॉमेडी देखने को मिली थी। 

सुपरहिट रहा था पहला पार्ट

'दे दे प्यार दे 2' बीते साल 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन इससे पहले इस फिल्म की कहानी का पहला पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा था जो 2019 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म को अकीव अली ने डायरेक्ट किया था और इसमें अजय देवगन के साथ तब्बू भी लीड रोल में नजर आई थीं। खास बात ये है कि ये फिल्म अजय देवगन के 50वें जन्मदिन पर रिलीज हुई थी और कमाई के मामले में भी सुपरहिट रही थी। फिल्म के हिट होने के बाद अजय देवगन ने इसका दूसरा पार्ट बनाया है। अब इसका दूसरा पार्ट भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो रही है। 

ये भी पढ़ें- 'दयाबेन' की वापसी के इंतजार में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेकर्स, पूरी होगी ख्वाहिश? एक्टर ने किया खुलासा

सदाफ शंकर कौन हैं? अफगानिस्तान में जन्मी मॉडल ने शिव भक्ति से बटोरी सुर्खियां, Splitsvilla 16 में आएंगी नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन