1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Deepika Padukone: दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में दीपिका पादुकोण हुईं शामिल, ऐसे मापा गया सुंदरता का पैमाना

Deepika Padukone: दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में दीपिका पादुकोण हुईं शामिल, ऐसे मापा गया सुंदरता का पैमाना

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 17, 2022 11:35 pm IST,  Updated : Oct 17, 2022 11:54 pm IST

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण टॉप 10 ब्यूटीफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिल होने वाली अकेली इंडियन एक्ट्रेस हैं। ये लिस्ट एक साइंटिस्ट ने तैयार की है।

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • दुनियाभर की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट जारी की गई है
  • इस लिस्ट में इंडियन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी जगह बनाने में सफल रहीं
  • दीपिका पादुकोण ने नौवें स्थान पर अपनी जगह बनाई

Deepika Padukone: अपनी खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बनाने वाली दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) के फैंस के लिए खुशखबरी है। खूबसूरती के मामले में  उनका कोई जवाब नहीं है।उनकी खूबसूरती के चर्चे सिर्फ इंडिया में ही नहीं हैं, बल्कि देश विदेश में भी हैं। हाल ही में दुनिया की टॉप 10 खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) को भी शामिल किया गया है। वे एकमात्र भारतीय हैं, जिन्होंने टॉप 10 सुंदर महिलाओं में अपना स्थान बनाया है।

दीपिका पादुकोण हैं 9 वें नंबर पर

इस लिस्ट में जोड़ी कॉमर को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बताया गया है। वहीँ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में 9 वें पायदान पर हैं। बेयॉन्से और किम कार्दशियन ने भी टॉप 10 में जगह बनाई है।

Bhojpuri Actors Real Name: आप नहीं जानते होंगे इन भोजपुरी स्टार्स के असली नाम, रानी चटर्जी तो हैं मुस्लिम

इस तरह मापा गया है ब्यूटी स्केल 

दरअसल, ये लिस्ट एक साइंटिस्ट ने तैयार की है। उन्होंने वर्ल्ड की मोस्ट ब्यूटीफुट वुमेन की लिस्ट तैयार करने के लिए ‘गोल्डन रेश्यो ऑफ ब्यूटी’ नाम से एक प्राचीन ग्रीक टेक्नीक का इस्तेमाल करते हुए लेटेस्ट कम्यूटराज्ड मैपिंग स्ट्रैटजी को यूज किया है।

Mili Trailer Releases: जान्हवी कपूर की हालत देख कांप जाएगी रूह, जम जाएगा रगों में बहता खून

दीपिका पादुकोण की ब्यूटी का क्या है रेश्यो?

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘गोल्डन रेश्यो ऑफ ब्यूटी’, जिसे Phi भी कहा जाता है, एक मैथमैटिकल मैथड है, जिसमें फिजिकल परफेकशन के फॉर्मूले को अप्लाई किया जाता है। जिसमें सुंदरता को किसी के फेस और बॉडी पर स्पेसिफिक रेश्यो के तहत मापा जा सकता है, और न्यूमरिकल फॉर्म में रेश्यो 1।618 के जितना करीब होता है, जो Phi के बराबर होता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस स्केल पर 91।22 प्रतिशत के साथ टॉप 10 खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में 9वां प्लेस मिला है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण 'पठान' में शाहरुख खान के साथ नज़र आने वाली हैं। दीपिका 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगी।

Bigg Boss 16: Nimrit Ahluwalia के गेम को लेकर दर्शक हुए कंफ्यूज, अपनी बीमारी को लेकर फूट-फूट कर रोई एक्ट्रेस

अजय देवगन ने किया खुलासा: क्यों बनाया 'दृश्यम' का सीक्वल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन