1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Deepika Padukone Hospitalised: दीपिका पादुकोण की तबीयत हुई अचानक खराब, सांस लेने में हुई तकलीफ़, कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती - रिपोर्ट

Deepika Padukone Hospitalised: दीपिका पादुकोण की तबीयत हुई अचानक खराब, सांस लेने में हुई तकलीफ़, कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती - रिपोर्ट

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 27, 2022 08:20 pm IST,  Updated : Sep 27, 2022 08:26 pm IST

Deepika Padukone Hospitalised: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की तबीयत खराब होने की वजह से कल देर रात अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Deepika Padukone Hospitalised: - India TV Hindi
Deepika Padukone Hospitalised: Image Source : DEEPIKA INSTAGRAM

Highlights

  • दीपिका पादुकोण के बारे में खबर है कि कल रात उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था
  • दीपिका ने घबराहट और बेचैनी की शिकायत की थी
  • हालांकि, अब उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है

Deepika Padukone Hospitalised: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की तबीयत अचानक से खराब हो गयी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक को कल यानी 26 सितंबर, 2022 को दीपिका को देर रात मुंबई स्थित ब्रिज कैंडी अस्पताल ले जाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, दीपिका को सांस लेने में तक़लीफ़ और घबराहट हो रही थी, जिस वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि अब उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

दीपिका की तबीयत हुई अचानक खराब

कुछ वेब पोर्टल के मुताबिक, कल देर रात अचानक से दीपिका पादुकोण की तबीयत खराब हो गई। घबराहट और सांस फूलने की वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ गया । रिपोर्ट्स के मुताबिक कल अस्पताल में लगातार दीपिका के कई टेस्ट किये गए और उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।  

Johnny Walker: आखिर चेन्नई जाने से क्यों डरते थे जॉनी वॉकर? जानें क्या हुआ था उस जगह?

अब ठीक हैं दीपिका!

हालांकि, अभी तक दीपिका पादुकोण की टीम ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है और न ही कुछ कंफर्म किया गया है। लेकिन कुछ एंटरटेनमेंट वेब पोर्टल के अनुसार, अब दीपिका अब पहले से ठीक हैं और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। दीपिका के फैंस इस खबर से काफी परेशान हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्दी ठीक हो जाएं। 

केबीसी 14' कंटेस्टेंट से प्रभावित अमिताभ बच्चन ने लड़कियों को शिक्षित करने पर दिया जोर

कुछ महीने पहले भी बिगड़ी थी तबीयत 

कुछ महीने पहले भी दीपिका पादुकोण को अचानक अस्पताल ले जाना पड़ गया था। उस समय उनका हार्ट रेट बढ़ गया था, जिस वजह से उन्हें हैदराबाद के अस्पातल ले जाना पड़ा था। दरअसल, उस समय दीपिका, प्रभास के साथ वहां एक प्रोजेक्ट के लिए शूट कर रही थीं। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका हाल ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक कैमियो में नजर आई थीं। 

 Dadasaheb Phalke Award: दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को दिया जाएगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Vikram Vedha Cast Fees: विलेन के रोल के लिए ऋतिक रोशन ने वसूली मोटी रकम, सैफ अली खान को भी मिले करोड़ों

Hrithik Saif Dance Video: एयरपोर्ट पर थिरकने लगे ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के कदम, फैंस हुए इनके ब्रोमैन्स पर फ़िदा

Kishore Kumar And SD Burman: जब एस डी बर्मन ने किशोर कुमार के गाने की रिकॉर्डिंग के कारण अस्पताल जाने से किया था इनकार

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन