1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धर्मेंद्र जी अब कैसे हैं?', हेमा मालिनी ने पति की तबीयत पर दिया ये रिएक्शन

'धर्मेंद्र जी अब कैसे हैं?', हेमा मालिनी ने पति की तबीयत पर दिया ये रिएक्शन

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Nov 03, 2025 04:00 pm IST,  Updated : Nov 03, 2025 04:00 pm IST

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं। खबर आई थी कि स्वास्थ्य जांच की वजह से धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा है। इसी बीच, हेमा मालिनी ने अपने पति की हेल्थ अपडेट पर रिएक्ट किया है।

dharmendra, hema malini- India TV Hindi
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी Image Source : INSTAGRAM/@DREAMGIRLHEMAMALINI

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी हेल्थ को लेकर उनके परिवार वाले और फैंस काफी परेशान हैं। वह उनके जल्द से ठीक होने की कामना कर रहे हैं। हाल ही में खबर मिली थी कि सुपरस्टार धर्मेंद्र स्वास्थ्य जांच के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। अब दिग्गज अभिनेता के जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज होने की उम्मीद भी की जा रही हैं। इस बीच धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर रिएक्शन दिया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

धर्मेंद्र की तबीयत अब कैसी है?

हेमा मालिनी का एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह धर्मेंद्र की तबीयत पर रिएक्शन देती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हेमा मालिनी कार से उतरती हैं। इसी दौरान पैपराजी उनसे पूछते हैं, 'धर्मेंद्र जी अब कैसे हैं?' इस पर एक्ट्रेस हाथ जोड़कर हल्की मुस्कान के साथ इशारा करती हैं कि सब ठीक है। इसके बाद वह एयरपोर्ट के अंदर चली जाती हैं। अब बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का धर्मेंद्र की सेहत पर दिए गए रिएक्शन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

धर्मेंद्र क्यों हुए अस्पताल में भर्ती?

90 वर्षीय धर्मेंद्र को मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है, जबकि आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के टॉप डॉक्टर्स उनकी देखभाल कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक अभिनेता धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन, कहा जा रहा है कि वह रूटीन चैकअप के लिए अस्पताल में हैं। बॉबी देओल और सनी देओल अपने पिता के साथ अस्पताल में हैं। प्रशंसक और शुभचिंतक दिग्गज अभिनेता को शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

फिल्म इक्कीस में नजर आएंगे धर्मेंद्र

इस बीच, काम की बात करें तो धर्मेंद्र जल्द ही राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी हैं। 'इक्कीस' सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पीवीसी के जीवन पर आधारित एक युद्ध-ड्रामा है।

ये भी पढे़ं-

अरिजीत सिंह की दीवानी है इंडियन वुमन क्रिकेट टीम की ये स्टार खिलाड़ी, हर मैच से पहले सुनती है सिंगर का ये हिट गाना

बिग बॉस 19: 'मुझे प्यार...' 15 साल बड़े अभिषेक संग अशनूर की लव पर चर्चा, एक्टर ने भी सुनाया दिल का हाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन