1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की फैन है दुनिया, लेकिन 'पुष्पा' एक्टर का दिल इनके लिए धड़कता है

Happy Birthday Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की फैन है दुनिया, लेकिन 'पुष्पा' एक्टर का दिल इनके लिए धड़कता है

 Published : Apr 08, 2022 12:38 pm IST,  Updated : Apr 08, 2022 02:57 pm IST

आज अल्लू अर्जुन का 40वां जन्मदिन है। 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग पूरे देश में है। लेकिन क्या आप जानते हैं उनका दिल किसके लिए धड़कता है।

Happy Birthday Allu Arjun- India TV Hindi
Happy Birthday Allu Arjun Image Source : INSTAGRAM/ ALLU ARJUN

Highlights

  • अल्लू अर्जुन आज 40वां जन्मदिन मना रहे हैं
  • अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' ने 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था
  • अल्लू अर्जुन की वाइफ का नाम स्नेहा है

Allu Arjun Sneha Reddy Love Story: पैन इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की लेटेस्ट मूवी 'पुष्पा' सुपरहिट रही। फिल्म का जादू ऐसा चला कि हर कोई इस फिल्म को लेकर चर्चा करता रहा। बड़े-बड़े एक्टर और क्रिकेटर ने पुष्पा के डायलॉग को रिक्रिएट किया। पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन का आज जन्मदिन है। अल्लू अर्जुन 40 साल के हो गए हैं। अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है और पुष्पा के बाद से ये फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। खासकर लड़कियां अल्लू अर्जुन की दीवानी हैं, मगर अल्लू अर्जुन का दिल किसी और के लिए धड़कता है। अल्लू अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी से लव मैरिज की है और वो उनसे बहुत प्यार करते हैं। अल्लू अर्जुन को इस शादी के लिए खूब पापड़ बेलने पड़े थे। आज हम आपको अल्लू अर्जुन और उनकी वाइफ की लव स्टोरी बताने वाले हैं।

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला: सीबीआई ने RTI के जरिए अपडेट देने से किया इनकार

अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी ने साल 2011 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटे का नाम अल्लू अयान और बेटी का नाम अल्लू अरहा है। स्नेहा अल्लू अर्जुन को अमेरिका में मिली थीं जहां वो एक दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे। 

World Siblings Day: ये हैं बॉलीवुड के 8 मोस्ट पॉवरफुल और टैलेटेंड भाई-बहन

अर्जुन ने पहली ही नजर में स्नेहा को पसंद कर लिया। अर्जुन ने उनका नंबर लिया और दोनों में बातें शुरू हुईं। आखिर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। 

कपूर खानदान की प्रथा को आगे बढ़ाएंगे रणबीर और आलिया, शादी के बाद गुरुद्वारे में कराएंगे लंगर

6 मार्च 2011 को अल्लू अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी संग ग्रैंड वेडिंग की और शादी के रिसेप्शन में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। साल 2014 में अल्लू अर्जुन के बेटे अयान का जन्म हुआ और दो साल बाद बेटी अरहा पैदा हुईं।

अल्लू अर्जुन सिर्फ पत्नी नहीं बल्कि बच्चों और अपनी मां के साथ भी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और हर उत्सव साथ मनाते हैं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं और फैंस का खूब प्यार मिलता है।

पुष्पा की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन अब 'पुष्पा 2' में नजर आने वाले हैं। अल्लू अर्जुन फिल्म की शूटिंग जून के अंत में शुरू करेंगे। साल 2023 की गर्मियों में ये फिल्म रिलीज हो सकती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन