1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Parineeti Chopra Birthday: अपनी बेस्ट फ्रेंड को लेकर विवादों में फंसी इस एक्ट्रेस ने कर डाली थी सबकी बोलती बंद

Parineeti Chopra Birthday: अपनी बेस्ट फ्रेंड को लेकर विवादों में फंसी इस एक्ट्रेस ने कर डाली थी सबकी बोलती बंद

 Edited By: Sushma Kumari
 Published : Oct 21, 2022 07:43 pm IST,  Updated : Oct 21, 2022 09:14 pm IST

Happy Birthday Parineeti Chorpra: परिणीति चोपड़ा ने एक बार अपने दोस्त को बर्थडे विश करते हुए वीडियो पोस्ट किया था। परिणीति चोपड़ा ने उस वीडियो में अपने दोस्त को मोटा कहा था। इस वीडियो को लेकर लोगों ने परिणीति के खिलाफ लिखना शुरू कर दिया।

Happy Birthday Parineeti Chorpra- India TV Hindi
Happy Birthday Parineeti Chorpra Image Source : SOURCED

Happy Birthday Parineeti Chorpra:  'ड्रामा क्वीन' के नाम से पहचाने जाने वाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 22 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाएंगी। 22 अक्टूबर 1988 को हरियाणा में जन्मी परिणीति चोपड़ा के करियर की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। उनकी पहली फिल्म थी 'लेडिज वर्सेज रिकी बहल।'  फिल्म में उनका किरदार लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। कई बार परिणीति चोपड़ा ने अपने लाइफ और करियर से जुड़े किस्से लोगों को सुना चुकी हैं। कई जानकारी की वजह से विवाद भी हो चुका है। आज हम आपको परिणीति के जीवन का ऐसा ही एक विवादों भरा किस्सा सुनाने वाले हैं।

KD - The Devil: 'रॉकी भाई' और 'पुष्पा' को मात देने आया ये हीरो, फर्स्ट लुक से 'केडी- द डेविल' ने मचाया तहलका

परिणीति चोपड़ा ने दोस्त को किया बॉडी शेमिंग  

परिणीति चोपड़ा ने एक बार अपने दोस्त शहजेब अली को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया था। इस वीडियो में आलिया भट्ट भी उन्हें विश करते नजर आईं थी। वीडियो के दौरान परिणीति चोपड़ा शहजेब को कम खाने और वजन कम करने के लिए कहती हैं। सोशल मीडिया पर जब लोगों ने वीडियो देखा तो बॉडी शेमिंग के लिए उनपर आरोप लगाया। हालांकि, परिणीति चोपड़ा ने इस पर कोई कमेंट नहीं किया लेकिन उनके दोस्त शहजेब अली को अपनी दोस्त का इस तरह से अपमान होना अच्छा नहीं लगा। उन्होंने लोगों की आलोचना की। साथ ही हुए परिणीति चोपड़ा के बचाव में उन्होंने एक लेटर भी लिखा था।

Dipika Chikhila glam transformation: रामायण की सीता का ग्लैमरस अवतार देख भड़के लोग, VIDEO पर हुआ बवाल

इस लेटर में शहजेब ने लिखा था कि परिणीति वो आखिरी इंसान होगी जो किसी व्यक्ति का मजाक उड़ाए क्योंकि वो खुद इन सब से गुजर चुकी है। उन्होंने जो वीडियो बनाया वो अपने दोस्त के लिए बनाया। इसलिए इसमें किसी और को कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं हैरान हूं ये देखकर कि लोगों को लगता है कि उन्हें किसी तरह के प्रोटेक्शन की जरूरत है। अगर आपको कुछ बोलना ही है तो आपको वो वीडियो भी देखने चाहिए जिसमें हमने जोक्स सुनाए हैं।

आखिर में उन्होंने लेटर लिखा कि लाइफ को इतना कॉम्प्लिकेटेड बनाने की जरूरत नहीं है। कभी कभी लाइफ को हल्के में लेना चाहिए। जैसे है वैसे ही एक्सेप्ट करना चाहिए।

Uunchai: फिल्म ‘ऊंचाई’ का पहला सॉन्ग ‘केटी को’ का टीजर हुआ रिलीज, Amitabh Bachchan के साथ डैनी ने भी किया चांस पे डांस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन