1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shammi Kapoor Birthday: जब अपने से 20 साल छोटी एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे शम्मी कपूर,अधूरी रही प्रेमी कहानी

Shammi Kapoor Birthday: जब अपने से 20 साल छोटी एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे शम्मी कपूर,अधूरी रही प्रेमी कहानी

 Edited By: Sushma Kumari
 Published : Oct 20, 2022 07:34 pm IST,  Updated : Oct 20, 2022 07:39 pm IST

Shammi Kapoor birthday: बॉलीवुड एक्टर शम्मी कपूर और मुमताज एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन मुमताज ने शादी करने से इनकार कर दिया था। ऐसा इसलिए क्योंकि शम्मी कपूर चाहते थे कि मुमताज शादी के बाद फिल्मों में नहीं कर सकती है।

Shammi Kapoor Birthday- India TV Hindi
Shammi Kapoor Birthday Image Source : INDIA TV

Shammi Kapoor Birthday: 50 और 60 के दशक के फेमस अभिनेता शम्मी कपूर की फीमेल फैन्स की तादाद बहुत ज्यादा है। उनकी गिनती उस समय सुपरहिट अभिनेताओं में होती थी। 21 अक्टूबर को 1931 में कपूर खानदान में जन्में शम्मी कपूर फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे थे। उनकी फिल्म के साथ-साथ उनके गाने लोगों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। वो दिखने में काफी हैंडसम थे इसलिए ऑडियंस के साथ-साथ अभिनेत्रियां भी उनकी दीवानी थी। इसमें एक अभिनेत्री मुमताज का भी नाम शामिल है। मुमताज की खूबसूरती पर पूरा हिंदुस्तान मरता था।

मुमताज और शम्मी कपूर ऑनस्क्रीन जोड़ी

मुमताज और शम्मी कपूर पर फिल्माया गया मशहूर गाना ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’ लोगों को आज भी बहुत पसंद आते हैं। उनकी केमिस्ट्री लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही थी। ये गाना फिल्म ‘ब्रह्मचारी’का है। ये एकलौती फिल्म थी जिसमें दोनों ने साथ काम किया था और इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मुमताज से शम्मी कपूर से कहा था कि वो उन पर फिदा हो चुकी हैं। शम्मी कपूर को भी मुमताज पसंद थी इसलिए उनका झुकाव भी मुमताज के लिए बढ़ता गया। दोनों के प्यार की चर्चा शुरू हो गई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में दोनों काफी सुर्खियां बटोर रहे थे।

शम्मी कपूर ने मुमताज को शादी के लिए किया प्रपोज

दोनों के रिलेशनशिप को कई साल बीत गए थे। अब जब शादी की बात आई तो शम्मी कपूर ने पहल करते हुए मुमताज को प्रपोज कर दिया। प्रपोज करने के साथ साथ उन्होंने एक शर्त भी रख दी। शर्त ये थी कि शादी के बाद मुमताज फिल्मों में काम नहीं करेंगी। उस समय मुमताज की उम्र मात्र 17 साल थी और बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही थी।

मुमताज से शादी करने से किया इनकार

शम्मी कपूर की ये बात सुनकर मुमताज को यकीन नहीं हुआ, वो सन्न रह गई थी। शम्मी कपूर की ये बात सुनकर मुमताज ने शादी करने से इंकार कर दिया। शम्मी कपूर और मुमताज के बीच 20 साल का गैप था। शम्मी कपूर का करियर में अच्छा कर रहे थे लेकिन मुमताज अभी संघर्ष कर रही थी। मुमताज के इंकार करने के बाद शम्मी कपूर ने किसी से भी एक्ट्रेस से शादी न करने का फैसला लिया। हालांकि उन्होंने दो बार शादी की। उनकी पहली पत्नी गीता बाली के निधन के बाद उन्होंने नीला देवी नाम की महिला से शादी की।

ये भी पढ़ें - 

Thank God Controversy:  'थैंक गॉड' पर बवाल जारी, पहले भी कई फिल्मों पर छिड़ चुका है विवाद

OTT Release: दिवाली वीकेंड बन जाएगा और मजेदार, ओटीटी पर रिलीज होने वाली है ये वेब सीरीज और फिल्में

Entertainment Top 5 News Today: Bigg Boss 16 से लेकर ‘ऊंचाई’तक, यहां पढ़िए मनोरंजन जगत की टॉप 5 खबरें

Vicky Kaushal इस एक्ट्रेस से हुए क्लोज, फोटोज देख Katrina Kaif को होने लगेगी जलन!

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन