1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जीभ निकालकर स्टेज पर कूदते दिखे Honey Singh, वायरल वीडियो में देख लोग बोले- नशे का कमाल!

जीभ निकालकर स्टेज पर कूदते दिखे Honey Singh, वायरल वीडियो में देख लोग बोले- नशे का कमाल!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 25, 2023 01:28 pm IST,  Updated : Aug 25, 2023 01:28 pm IST

रैपर यो यो हनी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हनी सिंह हाई एनर्जी धमाका करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद काफी लोगों ने हनी सिंह को ट्रोल भी किया है।

honey singh- India TV Hindi
रैपर यो यो हनी सिंह। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में एक से बढ़ कर एक पार्टी सॉन्ग देने वाले और रैप का नया फ्लेवर लाने वाले मशहूर सिंगर हनी सिंह आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी हनी अपने गानों के विवादित बोल को लेकर तो कभी अपने खुलासों की वजह से हनी सिंह सुर्खियों में बने रहते हैं। हनी सिंह अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी ओपेन हैं। आज भी लोग सिंगर के कॉन्सर्ट मिस नहीं करते। हाल में ही हुए उनके एक इवेंट का वीडियो सामने आया है। हनी इस वीडियो में धमाकेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनका ये अंदाज बहुत दिनों बाद देखने को मिला है। हनी को देखने के बाद लोग इसे उनका कमबैक स्टाइल बता रहे हैं।

वायरल हो रहा वीडियो

हनी सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हनी सिंह इस वीडियो में एक स्टेज परफॉर्मेंस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो उनके किसी कॉन्सर्ट का है। वीडियो में वो जीभ निकालकर पूरी एनर्जी के साथ स्टेज पर जोर-जोर से कूदते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में हनी का एनर्जी लेवक कमाल का है। पहली बार इस तरह से किसी कलाकार को जोर-जोर से कूदते देखा गया है। 

लोग कर रहे ट्रोल
हनी सिंह की इस हाई एनर्जी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही हैं। लोगों का कहना है कि हनी पहले से काफी ज्यादा दमदार तरीके से वापसी कर रहे हैं। वीडियो में हनी सिंह ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। हनी ने ब्लैक सैंडो के साथ ब्लैक डेनिम और जूते कैरी किए हैं। इवेंट देखने लोग भी हनी की तरह ही उत्साहित हैं और जोर-जोर से चिल्लाते सुनाई दे रहे हैं। वहीं कई लोग हनी को ट्रोल भी कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ये सब वो नशे की वजह से कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि वो बंदरों की तरह कूद रहे हैं। वहीं कई लोगों को उनका ये अवतार दमदार लग रहा है। 

yo yo honey singh
Image Source : INSTAGRAMलोगों ने किया रैपर यो यो हनी सिंह को ट्रोल।

हाल में रिलीज हुआ हनी का गाना
बता दें, हनी सिंह का गाना 'कुड़ी चमकीली' कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है। लोगों को गाना काफी पसंद आ रहा है। इस साल हनी के कई और गाने भी आए हैं। वहीं इसी साल हनी अपनी नशे की लत के बारे में भी खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनको बुरी तरह से नशे की आदत थी।  

ये भी पढ़ें: उम्रह के लिए रवाना होते ही राखी सावंत ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, नया अवतार देख उड़ेंगे आदिल के होश!

अनुपमा-समर के तानों से छूटेंगे डिंपी के पसीने, रोमिल आएगा पाखी के करीब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन