1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Hrithik Roshan Touches Fan Feet: ऋतिक रोशन ने छुए फैन के पैर, यूजर्स ने कहा - 'भाई के लिए कोई बायकॉट नहीं करेगा'

Hrithik Roshan Touches Fan Feet: ऋतिक रोशन ने छुए फैन के पैर, यूजर्स ने कहा - 'भाई के लिए कोई बायकॉट नहीं करेगा'

 Published : Aug 28, 2022 08:04 pm IST,  Updated : Aug 28, 2022 08:04 pm IST

Hrithik Roshan Touches Fan Feet: सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक फैन के पैर छूते नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर हर तरफ उनकी चर्चा और जमकर तारीफ हो रही है।

Hrithik Roshan Touches Fan Feet- India TV Hindi
Hrithik Roshan Touches Fan Feet Image Source : TWITTER

Hrithik Roshan Touches Fan Feet: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) जल्द ही फिल्म 'विक्रम वेधा' में नजर आने वाले हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक फैन के पैर छूते नजर आ रहे हैं। इसके बाद इंटरनेट पर हर तरफ उनकी चर्चा और जमकर तारीफ हो रही है।

ऋतिक रोशन का वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पर ऋतिक के एक फिटनेस कार्यक्रम का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें 'वॉर' स्टार को सफेद पैंट और टोपी के साथ फ्लोरोसेंट टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है। जैसे ही एक फैन ऋतिक को बधाई देने मंच पर आया, उन्होंने उसके पैर छू लिए। रिफ्लेक्स एक्शन में, ऋतिक प्रशंसक पैर छूने के लिए नीचे झुके, जिससे इंटरनेट यूजर्स दंग रह गए।

ऋतिक रोशन के दीवाने हुए फैंस

ऋतिक रोशन के इस वीडियो पर फैंस तारीफ करते हुए खूब कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा - 'सो स्वीट ऑफ यू एट-ऋतिक रोशन।' एक ने लिखा, 'रियल सुपरस्टार।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'क्या बंदा है लव यू।' जबकि एक ने लिखा, 'भाई ऋतिक रोशन के लिए कोई बायकॉट नहीं करेगा।' इसके अलावा और भी कई लोगों ने अभिनेता की तारीफ करते हुए उन्हें 'बहुत अच्छा सुपरस्टार' और 'सबसे विनम्र सुपरस्टार' कहा।

ऋतिक रोशन के अपकमिंग प्रोजेक्ट

ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता 'विक्रम वेधा' के साथ तीन साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। साल 2017 में आई इस साउथ फिल्म में विजय सेतुपति और आर माधवन नजर आए थे। अब हिंदी में बन रही इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावे सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं। 'विक्रम वेधा' 30 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें - 

Mrunal Thakur:  'सीता रामम' ने मृणाल ठाकुर के स्टारडम में किया इज़ाफा, कुछ ही दिन में बढ़े मिलियन फॉलोअर्स

Akshay Kumar ने 'कटपुतली' टीम के सामने रखी शर्त, कभी हाउसी तो कभी क्रिकेट खेलते दिखे एक्टर

Amitabh Bachchan को 79 की उम्र में बीमारी ने किया मजबूर, नाश्ता तक खुद बना रहे हैं महानायक

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन