1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हुमा कुरैशी ने बताया जब 'डेढ़ इश्किया' में माधुरी दीक्षित को देखा तब कुछ ऐसा हुआ था उनका हाल

हुमा कुरैशी ने बताया जब 'डेढ़ इश्किया' में माधुरी दीक्षित को देखा तब कुछ ऐसा हुआ था उनका हाल

 Reported By: IANS, Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Sep 18, 2022 07:58 pm IST,  Updated : Sep 18, 2022 07:58 pm IST

'द कपिल शर्मा शो' में 'महारानी 2' के सह-कलाकार सोहम शाह, अमित सियाल, प्रमोद पाठक, दिब्येंदु भट्टाचार्य और अनुजा साठे के साथ हुमा कुरैशी पहुंची।

माधुरी दीक्षित, हुमा कुरैशी- India TV Hindi
माधुरी दीक्षित, हुमा कुरैशी Image Source : INSTAGRAM

हुमा कुरैशी ने बॉलीवुड सुपरस्टार माधुरी दीक्षित के बारे में खुलकर बात की और 2014 की ब्लैक कॉमेडी फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में 'एक दो तीन' फेम की हीरोईन साथ अपने काम के अनुभव को याद किया। कपिल शर्मा से बातचीत में उन्होंने बताया कि जब उन्होंने माधुरी को फिल्म के सेट पर देखा तो वह स्तब्ध रह गईं थी। "मैं उनका परफॉर्मेंस देखती थी और उनसे नजरें नहीं हटा पाती थी। मुझे लगता है कि हर लड़की उन्हें देखती है और जब मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला, तो मैं नर्वस और उत्साहित दोनों हो गई।"

36 वर्षीय अभिनेत्री, जो 'बदलापुर', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'लव शव ते चिकन खुराना' में अपने काम के लिए जानी जाती हैं, 'द कपिल शर्मा शो' में 'महारानी 2' के सह-कलाकार सोहम शाह, अमित सियाल, प्रमोद पाठक, दिब्येंदु भट्टाचार्य और अनुजा साठे के साथ दिखाई दे रही हैं।

हुमा ने आगे कहा, "वह इतनी प्यारी इंसान हैं, उन्होंने माहौल को बहुत सहज बना दिया। वह मुझसे अपने घर और अपने बच्चों के बारे में बात करती थीं, बिल्कुल किसी साधारण लड़की की तरह और किसी भी सामान्य होममेकर की तरह।"

'द कपिल शर्मा शो' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।

Bigg Boss 2 के विनर ढाबा चलाकर कर रहे हैं गुजारा, इन बड़े सितारों के संग कर चुके हैं काम

Kabzaa Teaser: फिर आई एक धांसू कन्नड़ फिल्म, टीजर देख 'KGF 2' को भूल जाएंगे आप

The Ghost: उम्र में 30 साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांटिक हुए नागार्जुन, VIDEO देख फैंस हुए क्रेजी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन