1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयरा खान के दुल्हे नुपुर शिखरे ने किया लुंगी डांस, पजामा पार्टी में दिखाए किलर मूव्स

आयरा खान के दुल्हे नुपुर शिखरे ने किया लुंगी डांस, पजामा पार्टी में दिखाए किलर मूव्स

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 09, 2024 10:47 am IST,  Updated : Jan 09, 2024 10:47 am IST

आयरा खान और नुपुर शिखरे की ग्रैंड वेडिंग के फंक्शन अभी भी जारी हैं। कपल उदयपुर में अपनी शादी के हर पल को सेसिब्रेट कर रहा है। बीते दिन पजामा पार्टी रखी गई थी और इस पार्टी में आयरा खान के पति नुपुर शिखरे का गजब अवतार देखने को मिला।

Ira khan, nupur Shikhare- India TV Hindi
आयरा खान और नुपुर शिखरे। Image Source : INSTAGRAM

आमिर खान की बेटी आयरा खान अपने बॉयफ्रेंड के साथ रजिस्टर्ड मैरिज कर चुकी हैं। आयरा खान अब ग्रैंड वेडिंग करने वाली हैं। शादी के फंक्शन उदयपुर में जारी हैं। बीते दिन आयरा खान और नुपुर शिखरे ने पजामा पार्टी रखी थी। इस डीजे नाइट इवेंट में सभी नाइट ड्रेस में नजर आए। इसी दौरान आमिर खान के लाडले दामाद नुपुर शिखरे अलग ही अंदाज में नजर आए। नुपुर का स्टाइल सबसे अलग होने के चलते टॉक ऑफ द टाउन बन गया है। इस पजामा पार्टी से एक वीडियो भी सामने आया है। 

नुपुर ने किया लुंगी डांस

पजामा पार्टी में जहां आयरा खान नाइट सूट पहने नजर आईं तो वहीं नुपुर शिखरे ने लुंगी पहनी थी। इतना ही नहीं वो और उनके दोस्त 'लुंगी डांस' गाने पर किलर मूव्स दिखाते नजर आए, जिसे देखने के बाद फैंस का कहना है कि आयरा के पति नुपुर काफी टैलेंटेड हैं। नुपुर के साथ ही उनके दोस्तों का ग्रुप भी लुंगी पहने दिखा। अब ये डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसके अलावा मेहंदी सेरेमनी में भी 'जुगनू' गाने पर नुपुर के डांस मूव्स देखने को मिले थे। 

यहां देखें वीडियो

लंबा चलेगा सेलिब्रेशन

बता दें, 3 जनवरी को रजिस्टर्ड मैरिज के ठीक बाद आमिर खान का पूरा परिवार और नुपुर शिखरे का परिवार 5 जनवरी को उदयपुर पहुंच गया। उदयपुर में 10 जनवरी तक लगातार शादी के कई फंक्शन रखे गए हैं। इस शादी में कई करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए हैं। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन के बाद दोनों परिवार मुंबई लौटेंग और 13 जनवरी को नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में एक रिसेप्शन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें इंडस्ट्री के अलावा राजनीतिक और इंडस्ट्रलिस्ट लोग भी शामिल होंगे। 

इस तरह शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

बता दें, नुपुर शिखरे, आमिर खान के ट्रेनर रहे हैं। उन्होंने आमिर खान के कई मैसिव बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में मदद की। इतना ही नहीं नुपुर, सुष्मिता सेन को भी फिटनेस ट्रेनिंग दे चुके हैं। आमिर खान की बेटी से भी उनकी मुलाकात इन्हीं ट्रेनिंग सेशन के दौरान ही हुई। आयरा को डिप्रेशन से बाहर आने में भी नुपुर ने काफी मदद की। इस बारे में खुद आमिर खान भी कई बार कह चुके हैं। आयरा और नुपुर दोनों ही एक-दूसरे के परिवारों के काफी करीब हैं और साल 2022 में दोनों ने सगाई भी की थी और अब एक दूजे के हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ब्रेकअप अफवाहों पर लगा ताला, फराह खान ने वीडियो दिखाकर की बोलती बंद

 KGF स्टार यश ने की मृतक फैंस के परिवार से मुलाकात, बर्थडे पर एक्टर का पोस्टर लगाते हुए गई थी जान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन