1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Irrfan Khan के बेटे को आई पिता की याद, लिखा इमोशनल नोट

Irrfan Khan के बेटे को आई पिता की याद, लिखा इमोशनल नोट

 Written By: IANS, Edited By: Poonam Shukla
 Published : Jun 21, 2023 04:36 pm IST,  Updated : Jun 21, 2023 05:03 pm IST

बाबिल खान ने अपने पिता को याद करते हुए भावुक नोट शेयर किया है। बाबिल ने अपने पिता के दृढ़ संकल्प के बारे में लिखते हुए उन्हें याद किया है।

twitter- India TV Hindi
Irrfan Khan Image Source : TWITTER

एक्टर बाबिल खान ने अपने दिवंगत पिता-स्टार इरफान खान के लिए एक प्यार भरा नोट लिखा है। बाबिल ने इंस्टाग्राम पर 2014 में 8वें एशियाई फिल्म पुरस्कार में ट्रॉफी पकड़े इरफान की एक फोटो शेयर की। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि वो आंखें, जो इस स्वीकृति को देख रही हैं।

Drugs Case: एक्ट्रेस क्रिसन परेरा को फर्जी ड्रग्स केस में फंसाने वाले आरोपी गिरफ्तार, जानें क्यों किया था ये काम

बाबिल ने कहा-आपकी आंखें एक मान्यता को देखती थीं, जिसे आपने अपनी बुद्धि और समझ से बाहरी भ्रम के बजाय आंतरिक मन से आध्यात्मिक रूप से पहले ही खोज लेते थे। आपके पास जिद्दी दृढ़ संकल्प था। समझ और बुद्धि से अधिक प्रेरित होना। एक सेलिब्रिटी होते हुए अपने कार्य को सामान्य रूप से करना। आप ने अंदर के सर्वाइवल इंस्टिंक्ट से अपने क्रिएटिव इन्टूइशन तक की यात्रा के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। आपने इस यात्रा में उन साधनों का अपनाया, जो समझ और बुद्धि की सीमा से परे थे। इसके बावजूद एक सेलिब्रेटी के तौर पर अपने कार्यो में आप अपने अनुभवों को जीने के लिए बेताब रहे; मानो आपको पता हो कि आगे क्या होने वाला है। आप अनिश्चिता में यकीन करते रहे।

Rashmika Mandanna ने की इस बॉलीवुड एक्टर की तारीफ, बताया दमदार अभिनेता और शानदार इंसान

TMKOC के प्रोड्यूसर असित मोदी ने FIR पर तोड़ी चुप्पी, यौन शोषण के लगे आरोप पर कही ये बात

मुझे याद आता है जब आप अयान और मुझे अपनी आंखों में उस चमक के साथ देखते थे जैसे कि और कुछ भी मौजूद न हो, भले ही आपने बहुत कुछ हासिल किया हो। बस उन पलों में मुझे एहसास हुआ कि आप एक एक्टर होने से ज्यादा एक पिता बनना पसंद करते हैं। दुनिया के सबसे अच्छे एक्टर होने के बाद भी। इससे मुझे लगता है कि मैंने आपकी फिक्र को अहमियत नहीं दी, मुझे आपके लाफ्टर की याद आती है बाबा। इरफान का अप्रैल 2020 में 53 साल की उम्र में निधन हो गया था, उनके परिवार में उनकी पत्नी सुतापा सिकदर और दो बेटे बाबिल और अयान हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन