1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दुर्गा अष्टमी पर देवी मां की भक्ति में डूबीं रानी, जया बच्चन ने रिकॉर्ड किया वीडियो, काजोल को किया दुलार

दुर्गा अष्टमी पर देवी मां की भक्ति में डूबीं रानी, जया बच्चन ने रिकॉर्ड किया वीडियो, काजोल को किया दुलार

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 30, 2025 08:21 pm IST,  Updated : Sep 30, 2025 08:21 pm IST

नॉर्थ बॉम्बे में हर बार की तरह इस बार भी मुखर्जी परिवार ने दुर्गा पूजा का आयोजन किया, जहां कई सेलिब्रिटी पहुंचे। जया बच्चन भी लगातार काजोल-रानी के दुर्गा पंडाल पहुंच रही हैं, जहां वह बेहद खुश नजर आईं।

Jaya bachchan- India TV Hindi
मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा में शामिल हुईं जया बच्चन। Image Source : INSTAGRAM/@FILMYGYAN

शारदीय नवरात्रि पर काजोल अपने पूरे परिवार के साथ मां दुर्गा की भक्ति के रंग में रंगी होती हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मुखर्जी परिवार ने हर साल की तरह इस साल भी विशाल दुर्गा पूजा का आयोजन किया और दुर्गा पंडाल लगवाया, जहां कई सेलिब्रिटी माथा टेकने पहुंचते हैं। जया बच्चन भी हर साल काजोल के दुर्गा पंडाल पहुंचती हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। पहले सप्तमी और अब अष्टमी को भी जया बच्चन मुखर्जी परिवार के दुर्गा पंडाल पहुंचीं, जहां वह बेहद बदले अंदाज में नजर आईं। मंगलवार को अष्टमी के मौके पर काजोल के दुर्गा पंडाल पहुंचीं, जहां वह काफी खुश नजर आईं और इस दौरान काजोल और रानी मुखर्जी के साथ उनकी जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली।

जया बच्चन ने काजोल को किया दुलार

दुर्गा पंडाल पहुंचीं जया बच्चन की काजोल के साथ शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली। यहां वह काजोल के गाल पकड़कर उन्हें दुलार करती और फिर उनके साथ खिलखिलाते हुए बात करती नजर आईं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब वह काजोल के साथ इस प्यार भरे अंदाज में नजर आईं हैं, वह अक्सर उनके साथ ऐसे ही नजर आती हैं, जिससे जाहिर होता है कि जया बच्चन, काजोल के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। इससे पहले सोमवार को भी उन्हें मुखर्जी परिवार के साथ जमकर एंजॉय करते देखा गया था।

भक्ति में डूबीं रानी

दुर्गा पूजा के दौरान रानी मुखर्जी भी माता की भक्ति में डूबी नजर आईं और पंडाल में मंजीरे की थाप पर थिरकती दिखीं। इस दौरान उन्होंने सुर्ख लाल साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं। दूसरी तरफ जया बच्चन, रानी को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करती नजर आईं।

सोमवार को भी दुर्गा पंडाल पहुंची थीं जया बच्चन

इससे पहले सोमवार को भी जया बच्चन, मुखर्जी परिवार के दुर्गा पंडाल पहुंची थीं, जहां वह आइवरी साड़ी में नजर आईं। इस दौरान काजोल ने बेहद गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। काजोल ने जया बच्चन को जोर से गले लगाया और इस दौरान इतनी इमोशनल हो गईं कि कुछ देर उनके गले लगी रहीं। इसके बाद दोनों ने थोड़ी बातचीत की और खिलखिलाकर हंसती दिखीं और फिर दोनों ने साथ में पोज भी दिए। इसके बाद दोनों को साथ में कुछ खुशनुमा पल बिताते देखा गया।

ये भी पढ़ेंः

दुर्गा पंडाल में युग-नीसा की कानाफूसी, पूजा में व्यस्त दिखीं काजोल, फिर बच्चों पर लुटाया प्यार

दुर्गा पूजा उत्सव में चाचा देब मुखर्जी को याद कर रानी मुखर्जी-काजोल की आंखें हुईं नम, वीडियो हुआ वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन