1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Jee le Zara: प्रियंका चोपड़ा संग फिल्म करने को लेकर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी

Jee le Zara: प्रियंका चोपड़ा संग फिल्म करने को लेकर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी

 Reported By: IANS, Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Aug 02, 2022 07:51 pm IST,  Updated : Aug 02, 2022 07:51 pm IST

Jee le Zara: आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग ओटीटी मूवी 'डार्लिंग्स' के प्रमोशन में बिजी हैं।

आलिया भट्ट ने प्रियंका संग काम करने को लेकर तोड़ी चुप्पी- India TV Hindi
आलिया भट्ट ने प्रियंका संग काम करने को लेकर तोड़ी चुप्पी Image Source : ALIA BHATTINSTAGRAM

Highlights

  • आलिया की फिल्म 'डार्लिंग्स' इसी फ्राइडे रिलीज होने वाली है
  • आलिया और प्रियंका 'जी ले जरा' में नजर आएंगी

Jee le Zara:एक्ट्रेस आलिया भट्ट प्रेगनेंट हैं और जल्द ही वो रणबीर कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। रणबीर के साथ उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सितंबर में रिलीज होने वाली है, जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है, वहीं वो जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म 'डार्लिंग्स' में नजर आने वाली हैं। आलिया और प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म प्रोड्यूसर-एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी।आलिया और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है जो जोया अख्तर और रीमा कागती के सहयोग से लिखी गई है, इस फिल्म की घोषणा पिछले साल हुई थी।

Alia Bhatt: करियर के पीक पर मां बनने को लेकर आलिया भट्ट को किया गया था ट्रोल, अब एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

फिल्म हो रही है या नहीं, इस बारे में कई दौर की अटकलें थीं, आलिया भट्ट ने अपनी हालिया मीडिया बातचीत में सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है। आलिया ने कहा, "यह हो रहा है, हम अगले साल फ्लोर पर जाएंगे। बेशक हम इस साल शूटिंग नहीं कर सकते हैं। हम उस फिल्म को जाने नहीं दे रहे हैं। हम इसके लिए लड़ रहे हैं और हम सब इसके लिए बहुत उत्साहित हैं। यह काफी बड़ी फिल्म होने वाली है और हम इंतजार नहीं कर सकते।"

एक्सेल एंटरटेनमेंट भारत के प्रमुख प्रोडक्शन हाउस में से एक है। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने 'दिल चाहता है', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'दिल धड़कने दो' और 'गली बॉय' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

Akshay Kumar और Tiger Shroff ने लिया बड़ा फैसला, लगातार फ्लॉप फिल्म देने के चलते अपनी फीस की कम!

वहीं दूसरी तरफ आलिया ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘डार्लिंग्स’ के प्रमोशन के दौरान, शादी के तुरंत बाद मां बनने की खबर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आलिया ने एक इंटरव्यू में कहा,’’ औरतें चाहे कुछ भी करें, उसे हेडलाइन बना दिया जाता है। चाहे उसने मां बनने का फैसला किया हो, चाहे वह किसी को डेट कर रही हो, या फिर वो क्रिकेट मैच के लिए जा रही हो या किसी छुट्टी पर। आजकल हर बात का बतंगड़ बनाया जाता है, किसी भी कारण से, निगाहें हमेशा महिलाओं की चॉइस पर ही टिकी होती है।’’

Arjun Kapoor और Malaika Arora के बीच फिर हुआ झगड़ा, क्या टूटने की कगार पर है दोनों का रिश्ता?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन