1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कभी विलेन बन फैलाई थी दहशत, फ्लॉप का लगा टैग तो एक्टिंग को कहा अलविदा, अब कहां हैं एक्टर?

कभी विलेन बन फैलाई थी दहशत, फ्लॉप का लगा टैग तो एक्टिंग को कहा अलविदा, अब कहां हैं एक्टर?

 Published : May 15, 2026 11:55 pm IST,  Updated : May 16, 2026 12:11 am IST

महेश भट्ट की 'दस्तक' से मिस वर्ल्ड सुष्मिता सेन के साथ एक चेहरे ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में बतौर हीरो नजर आए शरद कपूर 43 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिन्हें पहचान विलेन के रोल से मिली थी। वे आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।

sharad kapoor- India TV Hindi
शरद कपूर Image Source : INSTAGRAM/@THE_SHARADKAPOOR

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करना किसी सपने के पूरे होने से कम नहीं होता है। कई नए चेहरे एक्टर और एक्ट्रेस बनाने का सपना लेकर आते हैं, जिसमें से कुछ को मौका मिलता है और गिने-चुने ही लोगों का दिल जीत पाते हैं। आज हम उसी एक्टर के बारे में बातने जा रहे हैं, जिसने सुष्मिता सेन के साथ डेब्यू किया था और उसके बाद कई फिल्मों में काम किया। साल 1996 में फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाला ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि शरद कपूर है, जिन्होंने बतौर हीरो फिल्मी दुनिया में कदम रखा और बाद में अपने कुछ गलत फैसलों की वजह से अपना करियर बाद में बर्बाद कर लिया।

हीरो नहीं, विलेन बन छाया एक्टर

शरद कपूर उन्हीं एक्टर में से एक हैं, जिन्होंने कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम किया और बाद में अचानक गायब हो गए। भले ही उन्हें अपनी पहली फिल्म के बाद कई ऑफर मिले, लेकिन एक्टर के करियर का ग्राफ फिर भी ऊपर नहीं बढ़ सका। अपनी दमदार एक्टिंग और लुक के लिए मशहूर इस एक्टर को हीरो नहीं, ब्लकि विलेन बन पहचान मिली। इसके बावजूद उन्हें फिल्मों में मनचाही सफलता नहीं मिल सकी। फिल्मी सितारों की पॉपुलरिटी देख शरद ने एक्टर बनाने का फैसला लिया था और कड़ी मेहनत के बाद उन्हें फिल्म 'स्वाभिमान' में एक छोटा किरदार मिला, जिसमें उनका काम देख डायरेक्टर महेश भट्ट ने उन्हें अपनी फिल्म में लीड एक्टर का रोल दिया।

एक्टिंग छोड़ किया बिजनेस

43 फिल्में करने के बाद शरद कपूर ने फिल्मों से दूरी बना ली। सफलता नहीं मिल पाने की वजह से उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ रेस्टोरेंट का बिजनेस भी शुरू कर दिया, लेकिन बाद में फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और एक्टिंग को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अपने काम के अलावा वह पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। शरद कपूर ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे ज्योति बसु की पोती कोयल बसु से साल 2008 में शादी की थी।

शरद कपूर अब कहां हैं?

एक्टर शरद अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। शरद कपूर 1990 और 2000 के दशक की बॉलीवुड फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। इनमें जोश (2000), लक्ष्य (2004) और जय हो (2014) जैसी फिल्में शामिल हैं।

ये भी पढे़ं-

31 साल पुराना हॉरर शो, जिसका म्यूजिक सुन कांप जाती थी रूह, घर में छा जाता था सन्नाटा, IMDb पर मिली है 7.2 रेटिंग

सलमान खान का 'तेरे नाम' वाला दोस्त याद है? 23 साल में इतना बदला लुक, अब क्या कर रहा है एक्टर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन