Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सादगी से महफिल में चार चांद लगाती हैं 'कांतारा चैप्टर 1' स्टार ऋषभ शेट्टी की पत्नी, फेसबुक पर परवान चढ़ा था दोनों का प्यार, गजब है लवस्टोरी

सादगी से महफिल में चार चांद लगाती हैं 'कांतारा चैप्टर 1' स्टार ऋषभ शेट्टी की पत्नी, फेसबुक पर परवान चढ़ा था दोनों का प्यार, गजब है लवस्टोरी

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Oct 03, 2025 05:41 pm IST, Updated : Oct 03, 2025 05:41 pm IST

'कांतारा चैप्टर 1' फेम ऋषभ शेट्टी सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में आ गई है और लोग एक्टर की पत्नी के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। चलिए आपको दोनों की अजब-गजब लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

Rishab shetty Pragathi Shetty- India TV Hindi
Image Source : PRAGATHI SHETTY/INSTAGRAM ऋषभ शेट्टी और प्रगति शेट्टी।

2 अक्टूबर को ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से अभिनेता लगातार सुर्खियों में छा गए हैं। साल 2022 में आई फिल्म 'कांतारा' की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शकों को इस प्रीक्वल का बेसब्री से इंतजार था। ऋषभ न सिर्फ इस फिल्म के लीड अभिनेता हैं, बल्कि इसके निर्देशक और लेखक भी हैं। वह आज के दौर के उन कलाकारों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से न सिर्फ कन्नड़ सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई, बल्कि खुद को भी एक बहुमुखी प्रतिभा के रूप में स्थापित किया। ऋषभ की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही खास है, खासकर उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी, जो अपने सादगीभरे अंदाज और सुंदरता से हर किसी का ध्यान खींचती हैं।

प्रोफेशन से कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं प्रगति

प्रगति शेट्टी कोई आम गृहिणी नहीं हैं। वह पेशे से एक फैशन स्टाइलिस्ट और कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं और फैशन की दुनिया में एक जानी-पहचानी शख्सियत बन चुकी हैं। उनके काम को न केवल कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब सराहा जाता है। ऋषभ और प्रगति की जोड़ी न सिर्फ निजी जीवन में सफल है, बल्कि काम के मोर्चे पर भी एक-दूसरे को पूरा सपोर्ट करते हैं। ऋषभ शेट्टी ने साल 2017 में प्रगति से शादी की थी। दोनों का रोमांस एक फिल्म समारोह में हुई मुलाकात के बाद फेसबुक पर बातचीत से शुरू हुआ था। कपल के दो बच्चे हैं, बेटा रणवित और बेटी राध्या।

सोशल मीडिया पर सक्रिय

प्रगति के माता-पिता ने शुरू में इस शादी का विरोध किया क्योंकि उन्हें लगा कि ऋषभ अपने करियर में स्थिर नहीं हैं, लेकिन आखिरकार उन्होंने उन्हें मना लिया। प्रगति शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनकी हर पोस्ट को प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिलता है। उनकी तस्वीरें पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। लोग उनके सादगीभरे लुक और फैशन सेंस की तारीफ करते नहीं थकते। चाहे वह पारंपरिक भारतीय परिधान हों या वेस्टर्न आउटफिट्स, प्रगति हर लुक को बहुत ही सुंदरता और आत्मविश्वास के साथ कैरी करती हैं। उनका स्टाइल सहज, लेकिन प्रभावशाली होता है। कई बार उनके लुक्स को फैशन ब्लॉग्स और पेजों पर भी शेयर किया गया है।

ऋषभ और प्रगति की जोड़ी

सोशल मीडिया पर भी इनकी जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ बिताए पलों की तस्वीरें, छुट्टियों की झलकियां और पारिवारिक लम्हे साझा करते हैं, जिन्हें देखकर प्रशंसक इन पर प्यार लुटाते हैं। फैंस उन्हें ‘पावर कपल’ जैसे नामों से नवाजते हैं। 'कांतारा चैप्टर 1' के प्रमोशन्स के दौरान भी प्रगति लगातार ऋषभ के साथ नजर आईं। दोनों का फिल्म की स्क्रीनिंग से एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें वो फिल्म देखने के बाद इमोशनल होती दिखीं। इसके अलावा फिल्म की रिलीज से एक हफ्ते पहले भी दोनों एक साथ मंदर पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: 'सैयारा' से 'छावा' तक, 2025 की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग में छाईं ये 10 फिल्में, लिस्ट में 'कांतारा चैप्टर 1' शामिल

करोड़ों के ग्रैंड मेंशन में रहते हैं 'कांतारा' स्टार, लग्जरी से भरी है जिंदगी, तस्वीरों में देखें लाइफस्टाइल की झलक

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement