1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर के कोविड पॉजिटिव होने के बाद उनकी बिल्डिंग के बाहर लगा कोरोना टेस्ट कैंप

करीना कपूर के कोविड पॉजिटिव होने के बाद उनकी बिल्डिंग के बाहर लगा कोरोना टेस्ट कैंप

 Published : Dec 14, 2021 10:55 am IST,  Updated : Dec 14, 2021 01:08 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोविड पॉजिटिव हो गई हैं। दोनों अक्सर साथ पार्टी करती नजर आती हैं।

Kareena kapoor khan- India TV Hindi
करीना कपूर खान Image Source : INSTA- KAREENA KAPOOR KHAN

Highlights

  • करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • दोनों एक्ट्रेसेज ने सोशल मीडिया पर कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोविड पॉजिटव हैं, सोमवार को दोनों ने आधिकारिक बयान साझा करके इस बात की जानकारी दी।  '3 इडियट्स' की अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी साझा की थी, जिसमें लिखा था, "मैं कोरोना संक्रमित हो गई हूं। मैंने सभी चिकित्सा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तुरंत खुद को क्वारंटीन कर लिया। मैं सभी से अनुरोध करती हूं जो मेरे संपर्क में जो भी आए हैं कृपया अपना टेस्ट जरूर करवाएं।" 

करीना ने आगे कहा, "मेरे परिवार और कर्मचारियों को भी डबल टीका वैक्सीनेशन किया गया है। मौजूदा समय में उनमें किसी तरह का कोई लक्षण पाया गया हैं। शुक्र है, मैं ठीक महसूस कर रही हूं और जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है।" 

Kareena kapoor khan
Image Source : KAREENA KAPOOR KHAN/INSTAGRAMकरीना कपूर खान

करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा को हुआ कोरोना

अमृता ने भी इंस्टा स्टोरीज पर अपना बयान साझा किया और लिखा, "मैं कोरोना संक्रमित हो गई हूं। मैं सभी चिकित्सा दिशानिर्देशों और बीएमसी नियमों का पालन कर रही हूं। जो कोई भी मेरे संपर्क में रहा है, कृपया अपना टेस्ट करवाएं। मेरी फैमिली और कर्मचारी पूरी तरह वैक्सीनेटेड हैं और सभी की जांच निगेटिव आई है। सुरक्षित रहें, जिम्मेदार रहें।"

इस बीच बीएमसी ने जानकारी दी है कि उन्होंने करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा की बिल्डिंग सील कर दी है। करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के घर के बाहर बीएमस कोविड जांच कैंप भी लगवा रही है। 

अमृता अरोड़ा की इमारत सील हो गई है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं-

अमृता अरोड़ा की इमारत हुई सील
Image Source : INDIA TVअमृता अरोड़ा की इमारत हुई सील

अमृता अरोड़ा की इमारत हुई सील
Image Source : INDIA TVअमृता अरोड़ा की इमारत हुई सील

आज पहले यह बताया गया था कि दोनों हाल ही में कई पार्टियों में शामिल हुए थे और इसलिए घातक वायरस के सुपर-स्प्रेडर्स हो सकते हैं। बीएमसी ने करीना या अमृता के संपर्क में आने वाले लोगों को भी आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने का निर्देश दिया था। 

 करीना कपूर खान के कोरोना संक्रमित होने के बाद BMC ने सील किया अभिनेत्री का घर

इससे पहले दिन में, करीना के आधिकारिक प्रवक्ता ने एक बयान में बताया था कि करीना और अमृता दोनों ने एक "एक डिनर पार्टी थीं जहां उनके साथ कुछ दोस्त मौजूद थे, इसके बाद करीना कोविड​​​​-19 के संक्रमण में आईं।" 

करीब एक हफ्ते पहले करीना और अमृता ने अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के मुंबई स्थित घर पर आयोजित एक पार्टी में शिरकत की थी। बता दें, सीमा खान और महीप कपूर भी कोविड पॉजिटव हैं, दोनों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन