1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को शादी की बधाई देते हुए अर्पिता खान ने किया पोस्ट, आयुष शर्मा भी नहीं है पीछे

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को शादी की बधाई देते हुए अर्पिता खान ने किया पोस्ट, आयुष शर्मा भी नहीं है पीछे

 Published : Dec 10, 2021 08:15 pm IST,  Updated : Dec 10, 2021 08:15 pm IST

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी गुरुवार को संपन्न हुई। कपल की ओर से साझा की गई तस्वीरों के बाद से ही बी-टाउन में बधाईयों की बाढ आ गई है।

कैटरीना और विक्की,...- India TV Hindi
कैटरीना और विक्की, अर्पिता और आयुष  Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने कैट-विक्की को दी बधाई।
  • कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को शादी की बधाई देते हुए अर्पिता खान ने लिखा प्यारा मैसेज।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी कर ली है। गुरुवार को कपल ने अपने फैंस को इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी। कैट और विक्की की ओर से शेयर की गई तस्वीरें हर तरफ छाई हुई हैं। फैंस और सेलेब्स उन्हें नई शुरुआत के लिए लगातार बधाई दे रहे हैं।

 

arpita khan
Image Source : INSTAGRAMअर्पिता खान 

Katrina Kaif की उंगली में नीलम जड़ी हीरे की इंगेजमेंट रिंग हो रही वायरल, जानिए क्या है इसकी कीमत

इस लिस्ट में अब अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा का नाम भी शामिल हो गया है। सलमान खान की बहन अर्पिता ने इंस्टा स्टोरी पर शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'हार्दिक बधाई, आप दोनों जिंदगी भर यूं ही खुश रहें'। कैटरीना कैफ और अर्पिता खान एक-दूसरे के काफी करीब रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ हैंगआउट करते देखा गया है।

aayush sharam post
Image Source : INSTAGRAMआयुष शर्मा का पोस्ट

वहीं, आयुष ने अपने पोस्ट में लिखा-'भगवान आप दोनों को हमेशा खुश रखे'।

अर्पिता के अलावा कई अन्य सितारों ने भी नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। अनुष्का शर्मा से लेकर नेहा धूपिया, आलिया भट्ट, करीना कपूर, करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, वरुण धवन और कृति सेनन समेत तमाम फिल्मी सितारों ने कैट और विक्की को जिंदगी के नए सफर की शुभकामनाएं दी हैं।

बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में सात फेरे लिए। इस ग्रैंड वेडिंग में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक कुल मिलाकर 120 लोगों ने मेहमान के तौर पर शादी में शिकरत की। कड़ी सुरक्षा के बीच हुए इस रॉयल वेडिंग में गेस्ट को भी तस्वीरें लेने की इजाजत नहीं मिली।

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

सनी कौशल ने कैटरीना कैफ के लिए लिखा खास मैसेज, बोले- 'परिवार में स्वागत है परजाई जी'

दीपिका पादुकोण ने कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की इस अंदाज में दी बधाई, जानिए अन्य सेलेब्स ने क्या कहा

बॉलीवुड हो या एलीट क्लास, शादी के जोड़े के लिए सबको सब्यसाची ही क्यों चाहिए? ये रही वजह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन